फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

TV Actress: टीवी की दुनिया में इन अभिनेत्रियों का रहता है दबदबा, कमाई के मामले में अभिनेताओं को भी छोड़ा पीछे

Fri, 07 Jul 2023 06:35 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Fri, 07 Jul 2023 06:35 PM IST
विज्ञापन
Television Top Richest and famous actress Shivangi Joshi Hina Khan nia Sharma surbhi jyoti Jennifer winget
टीवी अभिनेत्रियां - फोटो : अमर उजाला
मनोरंजन की दुनिया में अभिनेता और अभिनेत्रियां अपनी दमदार अदाकारी के दम पर फैंस का दिल जीत लेते हैं और इंडस्ट्री में अपनी खास जगह बनाते हैं। बॉलीवुड में कई अभिनेत्रियों ने अपने दम पर खास पहचान बनाई है और महिला प्रधान फिल्में कर दुनिया भर में प्रसिद्धि पाई। इस मामले में टीवी अभिनेत्रियां भी कुछ कम नहीं हैं। उन्होंने भी अपने शानदार अभिनय के दम पर इंडस्ट्री में अपनी खास पहचान बनाई है और अब छोटे पर्दे पर उनका राज चलता है। साथ ही वे कमाई के मामले में भी बड़े सितारों को कड़ी टक्कर देती हैं। चलिए जानते हैं उन अभिनेत्रियों के बारे में, जो छोटे पर्दे की जान हैं।
Television Top Richest and famous actress Shivangi Joshi Hina Khan nia Sharma surbhi jyoti Jennifer winget
जेनिफर विंगेट - फोटो : social media

जेनिफर विंगेट
इस लिस्ट में सबसे पहले नाम आता है जेनिफर विंगेट का। जेनिफर टीवी इंडस्ट्री की जानी मानी अभिनेत्री हैं। वह काफी वक्त से टीवी में अभिनय कर रही हैं। जेनिफर विंगेट की नेट वर्थ के बारे में बात करें तो रिपोर्ट्स के अनुसार, अभिनेत्री 42 करोड़ की मालकिन हैं। अभिनेत्री टीवी शो के अलावा वेब सीरीज में भी नजर आ चुकी हैं। इसके साथ ही वह कई विज्ञापनों में भी नजर आ चुकी हैं।

Television Top Richest and famous actress Shivangi Joshi Hina Khan nia Sharma surbhi jyoti Jennifer winget
शिवांगी जोशी - फोटो : Instagram

शिवांगी जोशी
शिवांगी जोशी भी इस लिस्ट में शामिल हैं। टीवी सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' से अपनी पहचान बनाने वाली शिवांगी जोशी भी टीवी की फेमस और अमीर अभिनेत्रियों में शामिल हैं। शिवांगी की नेटवर्थ 37 करोड़ है। वह कई टीवी शो में नजर आ चुकी हैं और वह कई प्रोडक्ट के विज्ञापन भी करती रहती हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Television Top Richest and famous actress Shivangi Joshi Hina Khan nia Sharma surbhi jyoti Jennifer winget
हिना खान - फोटो : social media

हिना खान
टीवी की हॉट एक्ट्रेस हिना खान भी इस लिस्ट में शामिल हैं। हिना खान ने बहुत ही कम समय में टीवी की दुनिया में नाम कमाया। उन्होंने 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' से अपने करियर की शुरुआत की थी। पहले ही शो से वह घर घर में छा गईं। इसके साथ ही वह 'बिग बॉस', 'खतरों के खिलाड़ी' जैसे रियलिटी शोज में भी नजर आ चुकी हैं। साथ ही वह म्यूजिक एल्बम में भी काम कर चुकी हैं। अभिनेत्री की नेटवर्थ की बात की जाए तो रिपोर्ट्स के अनुसार, वह करीब 52 करोड़ रुपये की मालकिन हैं।

विज्ञापन
Television Top Richest and famous actress Shivangi Joshi Hina Khan nia Sharma surbhi jyoti Jennifer winget
सुरभि ज्योति - फोटो : social media

सुरभि ज्योति
सुरभि ज्योति भी टीवी की बेहतरीन अभिनेत्रियों में शुमार हैं। उन्होंने अपने काम से खूब नाम कमाया। इसके साथ ही वह सोशल मीडिया पर भी छाई रहती हैं। उन्होंने तमाम सीरियल्स में काम किया है। वह 'कुबूल है', 'नागिन 3', 'इश्कबाज' जैसे सीरियल में आ चुकी हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अभिनेत्री करीब 22 करोड़ की संपत्ति की मालकिन हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed