{"_id":"5c5a8f8bbdec2209fa31e013","slug":"telugu-actress-naga-jhansi-commits-suicide","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"डिप्रेशन से इतनी टूट गई ये टीवी एक्ट्रेस, पंखे से लटक कर दी जान","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
डिप्रेशन से इतनी टूट गई ये टीवी एक्ट्रेस, पंखे से लटक कर दी जान
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Wed, 06 Feb 2019 01:23 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
नागा झांसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
तेलुगू एक्ट्रेस नागा झांसी (Naga Jhansi) ने बुधवार को हैदराबाद स्थित अपने घर में आत्महत्या (Suicide) कर ली। नागा झांसी का शव पंखे से लटका हुआ मिला। नागा ने आत्महत्या क्यों की इस बात का खुलासा फिलहाल नहीं हो पाया है। नागा के आत्महत्या की खबर से तेलुगू टीवी इंडस्ट्री में शोक की लहर है।
2 of 4
नागा झांसी
पुलिस के मुताबिक, जिस वक्त नागा से आत्महत्या की उस वक्त वह अपने घर पर अकेली थीं। काफी देर बाद जब उनके भाई दुर्गा प्रसाद आए तो उन्होंने दरवाजा खटखटाया। काफी देर से अंदर से कोई आवाज नहीं आई। इसके बाद घबराहट में उन्होंने पड़ोसियों को बुलाया और दरवाजा तोड़ा। जैसे ही वह अंदर पहुंचे तो नागा का शव पंखे से झूल रहा था।
3 of 4
नागा झांसी
आनन फानन में एक्ट्रेस की बॉडी को गांधी हॉस्पिटल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मामले में पंजगट्टा पुलिस स्टेशन में केस दर्ज की गई है। बता दें कि आंध्र प्रदेश के कृष्णा जिले की रहने वाली नागा झांसी ने मां टीवी पर आने वाले 'पवित्र बंधन' के अलावा कई टीवी सीरियल्स में काम किया था। वह पिछले कुछ महीनों से ब्यूटी पार्लर चला रही थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
नागा झांसी
नागा झांसी के रिश्तेदारों की मानें तो वह एक लड़के से प्यार करती थीं और वह कुछ समय से नागा को इग्नोर कर रहा था। रिपोर्ट्स की मानें तो एक्ट्रेस पिछले कुछ दिनों से डिप्रेशन में थीं। लोगों को शक है कि प्यार में धोखा मिलने के कारण नागा ने सुसाइड कर लिया हो। फिलहाल, उनका मोबाइल सीज कर लिया गया है और पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।