फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अनुष्का को 'जन्नत' दिखाने के लिए विराट ने हायर किया हेलीकॉप्टर, सामने आई ऐसी तस्वीरें

Wed, 06 Feb 2019 01:13 PM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Wed, 06 Feb 2019 01:13 PM IST
विज्ञापन
virat kohli and anushka sharma enjoying their holiday
विराट - फोटो : सोशल मीडिया

भारतीय क्रिकेट टीम अपने कैप्टन विराट कोहली के बिना न्यूजीलैंड से टी-20 मुकाबले में भिड़ रही हैं। इधर विराट की पत्नी अनुष्का शर्मा सोशल मीडिया पर अपनी डुप्लीकेट को लेकर चर्चा में हैं। हालांकि दोनों मियां-बीबी इन दिनों भीड़ भाड़ से दूर छुट्टियां मना रहे हैं। दोनों अक्सर अपने सोशल मीडिया से अपनी इस ट्रिप की फोटो शेयर कर रहे हैं। हाल में एक बार फिर विराट का प्यार अनुष्का के लिए झलका। उन्होंने अपनी लाइफ पार्टनर को घुमाने के लिए प्राइवेट हेलीकॉप्टर ही हायर कर लिया।

virat kohli and anushka sharma enjoying their holiday
विराट - फोटो : सोशल मीडिया

सोशल मीडिया पर दो तस्वीरे वायरल हो रही हैं जिसमें अनुष्का और विराट किसी बर्फीले पहाड़ पर नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर में विराट और अनुष्का ने एक दूसरे को हग किया हुआ है। वहीं दूसरी तस्वीर में विराट और अनुष्का किसी हरी-भरी पहाड़ी पर नजर आ रहे हैं। इन दोनों फोटो की खास बात ये है कि इसमें विराट-अनुष्का के पीछे एक हेलीकॉप्टर भी खड़ा है। ऐसा लग रहा है दोनों प्राइवेट हेलीकॉप्टर से अपना सफर खूब एंजॉय कर रहे हैं।

virat kohli and anushka sharma enjoying their holiday
virat kohli anushka sharma

हाल ही में विराट कोहली ने अपनी पत्नी अनुष्का के साथ एक और तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की। तस्वीर में विराट कोहली और अनुष्का शर्मा साथ में किसी जंगल में घूमते दिख रहे थे। तस्वीर के कैप्शन में विराट ने बस इतना ही लिखा, 'मेरी है'
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

👫 mine 🥰 @anushkasharma

A post shared by Virat Kohli (@virat.kohli) on

विज्ञापन
विज्ञापन
virat kohli and anushka sharma enjoying their holiday
virat anushka

फोटो में कैप, शॉर्ट्स और टीशर्ट पहने विराट कोहली हाथ पकड़कर अनुष्का से आगे चलते नजर आ रहे थे और उनके पीछे चल रहीं अनुष्का पीछे मुड़कर कैमरा की तरफ देख रही थीं। अनुष्का ने भी कैप लगाई हुई थीं और लोअर-टीशर्ट और स्पोर्ट शूज पहने हुए थे। 

विज्ञापन
virat kohli and anushka sharma enjoying their holiday
anushka sharma - फोटो : social media

वहीं सोशल मीडिया पर इन दिनों अनुष्का शर्मा अपनी हमशक्ल को लेकर चर्चा में आ गई हैं। अनुष्का और उनकी हमशक्ल को देखकर सभी दोनों को जुड़वा बता रहे हैं। जूलिया ने दो तस्वीरों को ट्वीट कर लिखा कि 'अनुष्का शायद हम जुड़वा हैं।' जूलिया ने पोस्ट में अनुष्का को टैग भी किया। ट्वीट की गई तस्वीर में जूलिया और अनुष्का हूबहू एक जैसे दिख रहे हैं। जूलिया के ट्वीट पर अनुष्का भी रिएक्शन देने में पीछे नहीं रहीं। उन्होंने लिखा कि 'ओएमजी हां... मैं पूरी जिंदगी तुम्हें और हमारे बाकी 5 हमशक्लों को ढूंढ़ती रही।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed