फिल्म मेकर करण जौहर इन दिनों कई वजहों से चर्चा में बने हुए हैं। इन सबके बीच वो कोई भी पार्टी अटेंड करना नहीं भूलतेे। हाल ही में उन्हें मुंबई में हुए लैक्मे फैशन वीक में रैम्प वॉक करते हुए देखा गया था। अब एक बार फिर करण जौहर अपने घर पार्टी की तैयारी में हैं।
करण जौहर के लिए बेहद खास है 7 तारीख, पार्टी के लिए इनवाइट किए तैमूर-इनाया समेत कई स्टार किड्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साल 2017 में सरोगेसी करण जौहर के दोनों बच्चों यश और रूही का जन्म हुआ था। 7 फरवरी को दोनों का जन्मदिन है। रिपोर्ट्स की मानें तो करण जौहर अपने बच्चों के लिए एक ग्रैंड पार्टी करने वाले हैं। डीएनए के मुताबिक, पार्टी में करण की ओर से कई सेलिब्रिटीज के बच्चों को बुलाया जाएगा।
Morning shenanigans!!! #roohiandyash #mylovestory
A post shared by Karan Johar (@karanjohar) on
बता दें कि कॉफी विद करण शो की वजह से करण जौहर मुश्किल में फंस सकते हैं। महिला पर भद्दी टिप्पणी करने पर भारतीय क्रिकेटर हार्दिक पांड्या और केएल राहुल सहित करण जौहर के खिलाफ राजस्थान के जोधपुर में मामला दर्ज किया गया है। दरअसल कॉफी विद करण के सीजन 6 में पांड्या और केएल राहुल ने महिलाओं को लेकर विवादास्पद बयान दिया था।
वर्कफ्रंट की बात करें तो करण जौहर फिलहाल अपनी पहली पीरियड फिल्म तख्त बना रहे हैं। फिल्म में रणवीर सिंह, करीना कपूर, आलिया भट्ट, विक्की कौशल, भूमि पेडनेकर, जाह्नवी कपूर और अनिल कपूर की मुख्य भूमिका है। फिल्म में रणवीर सिंह दारा शिखोव, विक्की कौशल औरंगजेब का किरदार निभाएंगे हालांकि अभी तक इसका आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है।