{"_id":"5c91d120bdec22143556624d","slug":"telugu-actress-rashmi-gautam-reaction-after-her-car-rams-into-pedestrian","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"एक्सीडेंट करने वाली एक्ट्रेस की कार का ड्राइवर हिरासत में, रश्मि ने बताई पूरी घटना की सच्चाई","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
एक्सीडेंट करने वाली एक्ट्रेस की कार का ड्राइवर हिरासत में, रश्मि ने बताई पूरी घटना की सच्चाई
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Wed, 20 Mar 2019 11:17 AM IST
विज्ञापन
1 of 4
Rashmi Gautam
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
रविवार की रात तेलगु की पॉपुलर एक्ट्रेस रश्मि गौतम की कार ने एक व्यक्ति को टक्कर मार दी है। घायल व्यक्ति की पहचान सैय्यद अब्दुल के रूप में की गई। पेशे से ट्रक ड्राइवर सैय्यद अब्दुल को तुरंत अग्नमपुड़ी के एक सरकारी अस्पताल ले जाया गया और बाद में विशाखापट्टनम के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसका इलाज चल रहा है।
2 of 4
Rashmi Gautam
अब इस पूरे मामले में रश्मि का बयान सामने आया है। रश्मि ने उस रात हुई पूरी घटना की जानकारी दी है। वहीं रिपोर्ट के अनुसार, पुलिस ने मामला दर्ज कर रश्मि के ड्राइवर को हिरासत में ले लिया है।अभिनेत्री ने खुलासा किया, जब यह दुर्घटना हुई उस वक्त मैं अपने घर से सिर्फ 15-20 मिनट की दूरी पर थी। हाइवे के उस हिस्से में कोई रोशनी नहीं थी और वह आदमी सड़क पर दौड़ रहा था, तभी दुर्भाग्यवश हमारी कार से उस आदमी को टक्कर लग गई।
3 of 4
Rashmi Gautam
एक्ट्रेस ने आगे बताया- मैंने और मेरे ड्राइवर ने उस आदमी को उठाकर अस्पताल पहुंचाया। वहां सैकड़ों लोग थे पर किसी ने हमारी मदद नहीं की। जब मेरी कोई गलती ही नहीं है तो मैं चुप क्यों रहूं? जो हुआ वह वास्तव में दुर्भाग्यपूर्ण था और हमने पूरी जिम्मेदारी ली और हमें जो करना चाहिए था, वह किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
Rashmi Gautam
वास्तव में, यहां किसे दोषी ठहराया जाना चाहिए? उस आदमी को जो फुटओवर ब्रिज से रास्ता पार न कर हाईवे से रास्ता पार कर रहा था। या फिर उस ऑथोरिटी को जिसने वहां की लाइट चेक नहीं की। बता दें कि रश्मि ने तेलुगु, तमिल और कन्नड़ भाषाओं की फिल्मों के साथ रश्मि ने बॉलीवुड में 'वेलडन अब्बा' और 'लॉग इन' जैसी फिल्मों में काम किया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।