{"_id":"5c91ce7fbdec22143a67e6b8","slug":"ekta-kapoor-stocker-arrested-by-mumbai-police","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"एकता कपूर का पीछा करते-करते मंदिर जा पहुंचा शख्स, शिकायत के बाद पुलिस ने किया अरेस्ट","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
एकता कपूर का पीछा करते-करते मंदिर जा पहुंचा शख्स, शिकायत के बाद पुलिस ने किया अरेस्ट
Wed, 20 Mar 2019 10:54 AM IST
भावना शर्मा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: भावना शर्मा
Updated Wed, 20 Mar 2019 10:54 AM IST
विज्ञापन
ekta kapoor
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुछ समय से एक शख्स एकता कपूर का पीछा कर रहा था । जिसे पुलिस ने सोमवार को अरेस्ट कर लिया है । 32 साल का ये शख्स पिछले कई महीनों से एकता का पीछा कर रहा था । पुलिस ने बताया कि 30 से ज्यादा बार ये शख्स एकता को मंदिर और जिम जाते हुए रोक चुका था । इस शख्स का नाम सुधीर राजेंद्र सिंह है ।
ekta kapoor
सुधीर एकता से दोस्ती कर उनसे काम पाना चाहता था । एकता कपूर कंपनी ने हाल ही में इस बारे में पुलिस से शिकायत की थी । पुलिस अधिकारी के अनुसार, एकता कपूर के बार-बार नजरअंदाज करने के बाद भी वो शख्स उनका पीछा नहीं छोड़ रहा था ।
मुंबई में एकता कपूर के साथ बड़ी घटना, बैग से निकले 60 हजार रुपये
हद तो तब हो गई जब सुधीर, एकता का पीछा करते-करते मंदिर तक पहुंच गया । यहां उनसे बात करने की कोशिश करने लगा । उसे सिक्योरिटी गार्ड ने रोका और दोबारा ना दिखने की चेतावनी भी दी । इसके बाद शख्स जिम पहुंचकर एकता का इंतजार करने लगा । एकता की कंपनी की शिकायत के बाद पुलिस ने उस शख्स को ढूंढना शुरू किया ।
विज्ञापन
विज्ञापन
ekta kapoor
अखिरकार पुलिस ने वीर देसाई रोड से सुधीर को अरेस्ट कर लिया । पुलिस आरोपी के मोबाइल की छानबीन कर ये जानने की कोशिश कर रही है कि एकता के बारे में आखिर उसे सारी जानकारी कौन देता था। पुलिस ने बताया कि वे एक चार्जशीट जमा करेंगे।
विज्ञापन
Ekta kapoor
बॉलीवुड से जुड़ी हस्तियों का पीछा करने की यह पहली घटना नहीं है । अक्सर सेलेब्रिटी को इन सब चीजों से जूझना पड़ता है । कुछ समय पहले कंगना को भी एक शख्स स्टॉक कर रहा था । उसे भी पुलिस ने पकड़ लिया था । सनी लियोनी, कटरीना कैफ और वरुण धवन भी इस चीज का शिकार हो चुके हैं।