{"_id":"5c91cb7bbdec22141f00e296","slug":"karan-johar-speaks-about-hardik-padnya-and-kl-rahul-controversy","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पांड्या-राहुल विवाद पर फिर बोले करण जौहर, आज भी मानते हैं खुद को जिम्मेदार","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
पांड्या-राहुल विवाद पर फिर बोले करण जौहर, आज भी मानते हैं खुद को जिम्मेदार
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: shrilata biswas
Updated Wed, 20 Mar 2019 10:48 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
karan johar, hardik pandya, kl rahul
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
करण जौहर बॉलीवुड के उन सेलिब्रिटीज में से हैं जिन्हें पता है कि हमेशा चर्चा में कैसे रहा जाता है। करण जौहर हाल ही में अरबाज खान के शो में पहुंचे जहां उन्होंने कई सवालों के जवाब दिए। इस दौरान करण जौहर से क्रिकेटर हार्दिक पांड्या और केएल राहुल पर हुए विवाद पर सवाल पूछा गया तो उन्होंने इसके लिए खुद को जिम्मेदार ठहराया।
2 of 5
pandya kl rahul
- फोटो : file photo
करण जौहर ने कहा कि 'मुझे ऐसा लगता है कि हार्दिक पांड्या और केएल राहुल के प्रति मेरी जिम्मेदारी है। वो मेरे बुलाने पर कॉफी विद करण में आए थे। मैं हर किसी के सवाल का जवाब नहीं दे सकता हूं। शो का नेचर बहुत मस्ती मजाक वाला होता है शायद इस वजह से ऐसा कई बार हो जाता है।'
3 of 5
pandya kl rahul
- फोटो : file photo
करण आगे कहते हैं कि 'मुझे अभी तक बहुत बुरा लगता है कि इस तरह की चीजें हुईं। इसके लिए मैं ही जिम्मेदार हूं। मैं पुरुषों से जिस तरह के सवाल करता हूं महिलाओं से भी वैसे ही सवाल करता हूं। फेमिनिज्म का मैं बहुत बड़ा समर्थक हूं। मैं यकीन करता हूं कि महिलाओं से ज्यादा पावरफुल कोई नहीं होता।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
pandya kl rahul
- फोटो : file photo
करण कहते हैं कि 'मुझे लगता है कि हार्दिक पांड्या और केएल राहुल ने जो कुछ भी बोला उसकी सजा उन्हें मिल चुकी है। दोनों बहुत टैलेंटेड हैं। उन्हें दोबारा मौका मिलना ही चाहिए। मेरा शो उतना मायने नहीं रखता। दोनों का करियर उससे कहीं ऊपर है।'
विज्ञापन
5 of 5
hardik k l rahul
- फोटो : file photo
कॉफी विद करण में हार्दिक पांड्या और केएल राहुल ने महिलाओं पर विवादित टिप्पणी की थी। शो में पांड्या ने कहा था कि 'मैं अपने पैरेंट्स से काफी खुला हुआ हूं और उन्हें मेरी हर गर्लफ्रेंड के बारे में पता होता है।' शो में पांड्या ने कई महिलाओं के साथ घूमने की बात कही। यह पूछने पर कि क्लब में महिला का नाम नहीं पूछा तो पांड्या ने जवाब दिया, 'मुझे महिलाओं को मूव करते देखना और उन्हें ऑब्जर्व करना पसंद है। मैं थोड़ा ब्लैक साइड से हूं इसलिए मुझे देखने की जरूरत है कि वह कैसे मूव कर रही है।'
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।