{"_id":"5c91c8ccbdec2214262c5314","slug":"kangana-ranaut-no-birthday-plans-for-mental-hai-kya-promotional-shoot","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जन्मदिन पर सारे प्लान कैंसिल कर ये करने जा रहीं कंगना रनौत, एकता कपूर ने की थी रिक्वेस्ट","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
जन्मदिन पर सारे प्लान कैंसिल कर ये करने जा रहीं कंगना रनौत, एकता कपूर ने की थी रिक्वेस्ट
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Wed, 20 Mar 2019 10:33 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
कंगना
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
कंगना रनौत आज अपने टैलेंट की बदौलत बॉलीवुड की सबसे सफल अभिनेत्रियों में से एक हैं। कंगना की हालिया रिलीज फिल्म मणिकर्णिका को खूब तारीफ मिल रही है। अपने बोल्ड और बेबाक अंदाज के लिए मशहूर कंगना का 23 मार्च को जन्मदिन होता है।
2 of 5
कंगना रनौत
लेकिन इस बार उनका अपने जन्मदिन पर कोई स्पेशल प्लान नहीं है। कंगना इन दिनों पूरी तरह से वर्किंग मोड में हैं और वह इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'मेंटल है क्या' से जुड़े एक कैम्पेन की शूटिंग करने जा रही हैं।
3 of 5
कंगना
- फोटो : social media
जी हां, 23 मार्च को अपने जन्मदिन के दिन कंगना 'मेंटल है क्या' की शूटिंग करेंगी और इसके बाद वह अश्विनी अय्यर तिवारी की फिल्म पंगा की शूटिंग में भी व्यस्त हो जायेंगी। इन फिल्मों की शूटिंग दिल्ली, कोलकाता में हो रही है। कंगना कुछ दिन बाद टीम को ज्वाइन करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
kangana ranaut
- फोटो : social media
फिल्म की प्रोड्यूसर एकता कपूर ने जब उन्हें कहा कि 'मेंटल है क्या' के लिए एक स्पेशल कैम्पेन वीडियो शूट कर दें तो उन्होंने इस बात को मान कर लिया जबकि इस साल वह अपना जन्मदिन अपने होम टाउन में मनाने वाली थीं। इस कैम्पेन की शूटिंग के बाद वह अपनी अगली फिल्म 'पंगा' की शूटिंग शुरू करेंगी।
विज्ञापन
5 of 5
kangana ranaut
इससे पहले कंगना ने कहा था कि वह अपने जन्मदिन से 10 दिन पहले तक मौन रहने वाली हैं। कंगना आने वाली 23 मार्च को अपना 32वां जन्मदिन मनाने वाली हैं। ऐसे में उन्होंने मौन धारण कर खुद को जन्मदिन का नायब तोहफा देने का प्लान बनाया था। कंगना ने ही इसका खुलासा भी किया था। उन्होंने बताया था कि वह कोयंबटूर में स्पेशल मेडिटेशन के लिए जाने वाली हैं। बता दें कंगना इन दिनों अपनी बायोपिक को लेकर भी चर्चा में हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।