फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Shiv Tandav: हाईकोर्ट की फटकार के बाद एक्शन मोड में सेंसर बोर्ड, इस फिल्म से हटा दिया पूरा का पूरा शिव तांडव

Mon, 10 Jul 2023 01:51 PM IST
प्रियंका नेगी अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: प्रियंका नेगी Updated Mon, 10 Jul 2023 01:51 PM IST
विज्ञापन
Telugu Film Bharateeyans Censor board removed the scene of shiv tandav from Movie Produced by shankar naidu
शंकर नायडू - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

फिल्म ‘आदिपुरुष’ को जारी करते समय भारतीय संस्कृति, देश में प्रचलित धर्म कथाओं और पौराणिक चरित्रों को लेकर सजगता न दिखाने को लेकर इलाहाबाद हाईकोर्ट के निशाने पर आए केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (सेंसर बोर्ड) अब अतिरिक्त सतर्कता बरत रहा है। इसी के चलते इसके सदस्यों ने इस बार फिल्म देखते समय एक फिल्म के लिए फिल्माए गए शिव तांडव को पूरा का पूरा हटाने के निर्देश  दिए हैं। सेंसर बोर्ड के इस फैसले पर फिल्म के निर्माता शंकर नायडू ने निराशा जताई है।

Telugu Film Bharateeyans Censor board removed the scene of shiv tandav from Movie Produced by shankar naidu
भारतीयंस की कास्ट - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

निर्देशक दीना राज की फिल्म 'भारतीयन्स' नाम की एक देशभक्ति से भरी फिल्म के साथ अपने निर्देशन कैरियर की शुरुआत कर रहे हैं। वह अपनी अद्भुत प्रेम कहानियों 'प्रेमिनचुकुंदम रा' और 'कलिसुंदम रा' के लिए जाने जाते हैं। फिल्म 'भारतीयन्स' चीन की नापाक रणनीति को दर्शाती है और इसे भारत के कई हिस्सों में विशेष स्क्रीनिंग में रिटायर्ड भारतीय सेना के जवानों से काफी सराहना मिली है।

Telugu Film Bharateeyans Censor board removed the scene of shiv tandav from Movie Produced by shankar naidu
शंकर नायडू, समायरा नायडू, दीना राज और नीरोजे पुचा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

फिल्म 'भारतीयन्स' के निर्माता डॉ. शंकर नायडू अदुसुमिल्ली एक एनआरआई हैं और अमेरिका के जाने-माने सर्जन हैं। वह अपनी फिल्म में चीन के जिक्र पर सेंसर बोर्ड की आपत्तियों को सही नहीं मानते हैं। सेंसर बोर्ड ने फिल्म में 70 कट्स लगाने के निर्देश दिए हैं। यही नहीं शंकर नायडू के मुताबिक सेंसर बोर्ड ने फिल्म से शिव तांडव पर बना एक गाना भी हटा दिया है।

यह भी पढ़ें: इन दो संगीतकारों ने केबीसी 15 के प्रोमो में दिखाया कमाल, अमिताभ बच्चन की जोश भरी कविता का खुला राज

विज्ञापन
विज्ञापन
Telugu Film Bharateeyans Censor board removed the scene of shiv tandav from Movie Produced by shankar naidu
शंकर नायडू - फोटो : सोशल मीडिया

निर्माता शंकर नायडू ने कहा, ‘हमें सेंसर बोर्ड से कोई सपोर्ट नहीं मिला है। शिव तांडव एक गाना है जो बुराई पर अच्छाई की जीत और हिंदू धर्म  का प्रतीक है, जिसे सेंसर बोर्ड ने काट दिया है और हमारी अपील के बावजूद उसपर बिना कोई विचार किए हटा दिया गया। क्या हमें अपने महाकाव्यों के सकारात्मक विषयों का प्रचार करने का कोई अधिकार नहीं है? सेंसर बोर्ड ने हाल ही में हिंदू देवी देवताओं को नीचा दिखाने और अपमानित करने वाले दृश्यों वाली कई फिल्मों की अनुमति दी है जबकि हमारी फिल्म में ऐसा कुछ नहीं है।’

यह भी पढ़ें: शकीरा से तुलना किए जाने पर तमन्ना भाटिया ने दी प्रतिक्रिया, बोलीं- मानना पड़ेगा...!

विज्ञापन
Telugu Film Bharateeyans Censor board removed the scene of shiv tandav from Movie Produced by shankar naidu
भारतीयंस - फोटो : सोशल मीडिया

दीना राज द्वारा लिखित और निर्देशित फिल्म 'भारतीयंस' 14 जुलाई को सिनेमाघरों में हिंदी और तेलुगु में रिलीज होगी। इस फिल्म की प्रमुख भूमिकाओं में निरोज़ पुचा, सोनम थेंडुप बारफुंगपा, सुभा रंजन, समायरा संधू, राजेश्वरी चक्रवर्ती और महेंदर बार्गस ने अभिनय किया है।

यह भी पढ़ें: किंग खान पर टिप्पणी करना प्रियंका को पड़ा भारी, फैंस ने अभिनेत्री को 'घमंडी' कहकर लगाई क्लास

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed