सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

फिल्म प्रोड्यूसर ही नहीं ये एक्ट्रेस भी चला चुकी हैं सेक्स रैकेट, हुए थे चौंकाने वाले खुलासे

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 15 Jun 2018 01:52 PM IST
विज्ञापन
telugu producer sex racket and film actress who caught in prostitution
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

साउथ फिल्म इंडस्ट्री में एक चौंका देने वाला मामला सामने आया है। बिजनेसमैन से तेलुगू फिल्मों के सफल प्रोड्यूसर बने एक शख्स और उसकी पत्नी पर साउथ की फिल्म इंडस्ट्री में सेक्स रैकेट चलाने का आरोप लगा है जिसके बाद पुलिस ने उन्हें अमेरिका के शिकागो शहर से गिरफ्तार कर लिया है। ये दम्पति साउथ की हीरोइनों को अमेरिका में शो और काम दिलाने का बहाना बनाकर बुलाते थे और फिर उन्हें वेश्यावृत्ति में धकेल देते थे। आपको बता दें कि आरोपी 34 वर्षीय मोदुगुमुडी किशन और उसकी 31 वर्षीय पत्नी चंद्रा को अप्रैल के आखिरी हफ्ते में गिरफ्तार किया गया था लेकिन मामला तब लोगों के सामने आया जब स्थानीय मीडिया ने ये खबर छापी। 

Trending Videos
telugu producer sex racket and film actress who caught in prostitution
sex racket

इससे पहले भी पुलिस ने बॉलीवुड में मेकअप आर्टिस्ट का काम करने वाली एक महिला को सेक्स रैकेट चलाने के आरोप में गिरफ्तार किया था। पुलिस के मुताबिक 38 वर्षीय यह महिला लड़कियों को फिल्मों में काम दिलाने और मॉडलिंग करवाने के नाम पर देह व्यापार के धंधे में धकेल रही थी। फिल्मों में काम करने की चाह रखने वाली लड़कियों को यह नहीं पता था कि वह एक वेश्यावृत्ति रैकेट का हिस्सा हैं। वैसे यह कोई पहला मौका नहीं जब पैसों और ग्लैमर की चकाचौंध के आगे बॉलीवुड ऐसे गोरखधंधों में शामिल हुआ हो। आइए एक नजर ऐसे ही कुछ एक्ट्रेसेज पर जो सेक्स रैकेट चला चुकी हैं...

विज्ञापन
विज्ञापन
telugu producer sex racket and film actress who caught in prostitution

मिस्टी मुखर्जी
9 जनवरी 2014 को मुंबई में एक आईएएस ऑफिसर ओपी गुप्ता के घर पर छापेमारी के दौरान एक हाई प्रोफाइल सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ हुआ था। चौंकाने वाली बात ये थी कि रैकेट कोई और नहीं बल्कि बॉलीवुड एक्ट्रेस मिस्टी मुखर्जी चला रही थीं। छापेमारी के दौरान पुलिस ने भारी मात्रा में ब्लू फिल्म की सीडियां बरामद की थीं और मिस्टी मुखर्जी को आपत्तिजनक स्थिति में गिरफ्तार किया था।

telugu producer sex racket and film actress who caught in prostitution
shweta basu

श्वेता बसु प्रसाद 
श्वेता बसु प्रसाद साउथ की एक मशहूर एक्ट्रेस हैं। साल 2002 में शबाना आजमी की फिल्म 'मकड़ी' और 'इकबाल' में छोटी बच्ची के किरदार से सभी का दिल जीत लेने वाली श्वेता को इससे जबरदस्त लोकप्रियता मिली थी। श्वेता साल 2014 में हैदराबाद के बंजारा हिल्स स्थित इलाके के एक होटल से सेक्स रैकेट चलाने के अपराध में पकड़ी गई थी। इसके बाद श्वेता बसु स्टार प्लस के सीरियल ‘चन्द्र नंदिनी’ में नजर आईं। 

विज्ञापन
telugu producer sex racket and film actress who caught in prostitution

ऐश अंसारी
'चलते-चलते' और 'ओम शांति ओम' जैसी बड़ी फिल्मों में काम कर चुकीं दक्षिण भारतीय एक्ट्रेस ऐश अंसारी को 5 नवंबर 2013 को रंगे हाथ जिस्मफरोशी करते हुए पकड़ा गया था। जोधपुर के राइकाबाग रोड स्थित एक होटल में तीन अन्य महिलाओं के साथ उन्हें पकड़ा गया था। बताया जाता है कि ऐश अंसारी से जुड़ा यह सेक्स रैकेट ऑनलाइन ऑपरेट होता था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed