निर्माता दिनेश विजन की नई फिल्म ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ ने पहले दिन बेहद खराब ओपनिंग के बाद दूसरे दिन 44 फीसदी का उछाल दर्ज करते हुए करीब 15 करोड़ की कमाई दो दिन में कर ली और इसे ही शाहिद के प्रशंसकों ने बड़ी खबर मान लिया। लेकिन कम लोगों को ही याद है कि शाहिद की तमाम फ्लॉप फिल्मों ने भी रिलीज के समय पहले वीकएंड पर 30 करोड़ रुपये से ऊपर कमाई की है। और, रविवार रात 10 बजे तक के जो रुझान फिल्म ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ के मिले हैं, उनमें ये फिल्म शाहिद की 10 साल पहले रिलीज हुई फिल्म ‘हैदर’ जैसा कारोबार अपने पहले वीकएंड में करती दिखाई दे रही है।
TBMAUJ First Weekend: 10 साल पीछे पहुंचा शाहिद कपूर का करियर, नई फिल्म का सप्ताहांत कलेक्शन ‘हैदर’ के करीब
रविवार रात 10 बजे तक के जो रुझान फिल्म ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ के आ रहे हैं, उनमें ये फिल्म शाहिद की फ्लॉप फिल्म ‘शानदार’ जितना कारोबार भी करती पहले वीकएंड में दिखाई नहीं दे रही है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ओपनिंग ने ही किया मायूस
जियो स्टूडियोज के आर्थिक सहयोग से निर्माता दिनेश विजन ने अपने बैनर मैडॉक फिल्म्स तले नई फिल्म बनाई है ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’। इस फिल्म के मुख्य सितारे शाहिद कपूर और कृति सेनन हैं। शाहिद इससे पहले जियो स्टूडियोज की एक और फिल्म ‘ब्लडी डैडी’ भी कर चुके हैं, लेकिन वह फिल्म अली अब्बास जफर ने बनाई थी और सीधे ओटीटी पर रिलीज होने के बावजूद ये फिल्म एक्शन के शौकीनों को खूब भाई थी। अब महीना वैलेंटाइंस डे का है और इस सीजन में रिलीज होकर भी ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा दिया’ ने रिलीज के पहले दिन सिर्फ 6.50 करोड़ रुपये पर ही अपना सफर पूरा कर लिया।
तीसरा दिन अच्छा नहीं रहा
रिलीज के दूसरे दिन फिल्म ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ को शनिवार की छुट्टी का फायदा मिला। यंग कपल खूब ये फिल्म देखने पहुंचे। फिल्म का कलेक्शन भी इसी के चलते करीब 44 फीसदी उछलकर 9.65 करोड़ रुपये तक पहुंच गया। लेकिन, शनिवार की इस भीड़ ने फिल्म के बारे में बाहर आकर क्या कुछ अपने दोस्तों के साथ साझा किया, उसका असर रविवार के कलेक्शन पर दिखा। फिल्म ने रविवार रात 10 बजे तक के शुरुआती रुझानों के अनुसार रिलीज के तीसरे दिन सिर्फ 10.50 करोड़ रुपये कमाए हैं।
Singham Again: 'एसीपी सत्या रिपोर्टिंग सर', टाइगर श्रॉफ ने अजय देवगन के साथ शुरू की 'सिंघम अगेन' की शूटिंग
काफी कम रही पहले सप्ताहांत की कमाई
तीसरे दिन के शुरुआती रुझानों के मुताबिक फिल्म ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ रिलीज के पहले तीन दिनों में यानी पहले वीकएंड पर करीब 26.85 करोड़ रुपये कमाती दिख रही है और ये सूरते ए हाल शाहिद के लिए बहुत बड़ा अपशकुन हो सकता है क्योंकि शाहिद की कई फिल्में पहले वीकएंड पर इससे ज्यादा कमाई करके फ्लॉप हो चुकी हैं। 2 अक्तूबर 2014 को रिलीज हुई शाहिद की फिल्म ‘हैदर’ ने अपने पहले सप्ताहांत में ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ जितना ही कारोबार किया था। इस फिल्म ने 26.78 करोड़ रुपये की कमाई अपने पहले सप्ताहांत में की थी।
Mithun Chakraborty: बीजेपी नेता सुकांत मजूमदार ने मिथुन से अस्पताल में की मुलाकात, जाना अभिनेता का हाल
पहले सप्ताहांत का अब तक का रिकॉर्ड
शाहिद की फिल्म ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ करीब 50 करोड़ रुपये में बनी फिल्म है और अगर सोमवार का इसका कलेक्शन रविवार के कलेक्शन की तुलना में 50 फीसदी से ज्यादा गिरा तो इसका पहले हफ्ते में अपने मेकिंग बजट तक पहुंचना भी मुश्किल हो जाएगा। शाहिद कपूर की पहले सप्ताहांत सबसे ज्यादा कमाई करने वाली पांच फिल्में और उनके बॉक्स ऑफिस नतीजे इस प्रकार हैं:
| फिल्म | पहले सप्ताहांत कमाई | नतीजा |
| पद्मावत | 114.00 | सुपरहिट |
| कबीर सिंह | 70.83 | ब्लॉकबस्टर |
| उड़ता पंजाब | 33.80 | औसत |
| शानदार | 33.51 | फ्लॉप |
| आर राजकुमार | 30.59 | औसत |
(सभी आंकड़े करोड़ रुपये में)