फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

TBMAUJ Day 4 BO Collection: फ्री टिकट से भी नहीं संभली शाहिद कृति की लव स्टोरी, मंडे टेस्ट में फेल हुई फिल्म

Mon, 12 Feb 2024 11:52 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Mon, 12 Feb 2024 11:52 PM IST
विज्ञापन
Teri baaton mein Aisa uljha Jiya Box Office Collection day 4 Shahid Kapoor Film Fails in Monday test
तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

रिलीज के पहले तीन दिन में घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 30 करोड़ रुपये के कलेक्शन तक भी न पहुंच पाई शाहिद कपूर और कृति सेनन की नई फिल्म ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ मंडे टेस्ट में फेल रही। निर्माताओं ने सोमवार को दर्शकों को सिनेमाघरों तक लाने के लिए एक टिकट की खरीद पर एक टिकट फ्री देने का भी एलान किया, लेकिन सोमवार को फिल्म के कलेक्शन में 65 फीसदी से ज्यादा गिरावट दर्ज की गई है।


 

Teri baaton mein Aisa uljha Jiya Box Office Collection day 4 Shahid Kapoor Film Fails in Monday test
तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

फिल्म ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ ने पहले दिन बेहद खराब ओपनिंग के साथ ही अपना भविष्य तय कर लिया था। सिर्फ 6.7 करोड़ रुपये की ओपनिंग से खुली इस फिल्म ने हालांकि दूसरे दिन 44 फीसदी का उछाल दर्ज किया और दूसरे दिन 9.65 करोड़ रुपये की कमाई भी की लेकिन दूसरे दिन फिल्म देखने आए लोगों की वर्ड ऑफ माउथ पब्लिसिटी न मिलने का नुकसान फिल्म को रविवार को उठाना पड़ा। जब फिल्म का कलेक्शन रविवार की छुट्टी के बावजूद सिर्फ 11.40 फीसदी ही बढ़ सका। फिल्म ने रविवार को 10.75 करोड़ रुपये की कमाई की थी।

Teri baaton mein Aisa uljha Jiya Box Office Collection day 4 Shahid Kapoor Film Fails in Monday test
तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

फिल्म ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ के मेकर्स को उम्मीद थी कि फिल्म की कमाई की ये रफ्तार घरेलू बॉक्स ऑफिस पर आगे भी जारी रहेगी और फिल्म अपने रविवार का कम से कम आधा कलेक्शन तो सोमवार को कर ही ले जाएगी। लेकिन, सोमवार देर रात तक मिले आंकड़ों के मुताबिक फिल्म का कलेक्शन सोमवार को रविवार के मुकाबले 65.12 प्रतिशत तक गिर गया है। फिल्म ने सोमवार को पूरे देश के सिनेमाघरों को मिलाकर सिर्फ 3.75 करोड़ रुपये कमाए हैं। फिल्म का कुल घरेलू कलेक्शन अब जाकर 30.85 करोड़ रुपये हो पाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Teri baaton mein Aisa uljha Jiya Box Office Collection day 4 Shahid Kapoor Film Fails in Monday test
तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

शाहिद कपूर और कृति सेनन की फिल्म ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ करीब 50 करोड़ रुपये में बनी फिल्म है और सोमवार का इसका कलेक्शन रविवार के कलेक्शन की तुलना में 50 फीसदी से ज्यादा गिरने के साथ ही ये फिल्म मंडे टेस्ट में फेल हो गई है। मंडे टेस्ट का मतलब फिल्म कारोबार की भाषा में यही है कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ बनाए रखने में सफल नहीं हो पा रही है।

विज्ञापन
Teri baaton mein Aisa uljha Jiya Box Office Collection day 4 Shahid Kapoor Film Fails in Monday test
तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया स्क्रीनिंग - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

शाहिद कपूर ने ‘एनिमल’ वाले निर्देशक संदीप रेड्डी वंगा की फिल्म ‘कबीर सिंह’ से हिंदी फिल्म जगत में अपने लिए एक अच्छा माहौल बनाया था। लेकिन वेब सीरीज ‘फर्जी’ में जिन लोगों ने भी उन्हें देखा, उन्हें उस किरदार में ‘कबीर सिंह’ जैसा रौब नजर नहीं आया। शाहिद की पिछली फिल्म ‘जर्सी’ भी सिनेमाघरों में नहीं चली। इस बीच पिछले जून में रिलीज हुई उनकी पहली ओटीटी फिल्म ‘ब्लडी डैडी’ की हालांकि काफी तारीफ हुई थी।
Love Storiyaan: 'लव स्टोरियां' की स्क्रीनिंग में करण जौहर का जलवा, गुनीत मोंगा समेत कई सितारों ने बढ़ाई रौनक

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed