फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

TBMAUJ Screening: सितारों ने उठाया फिल्म तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया का लुत्फ, स्वैग में दिखे शाहिद-कृति

Fri, 09 Feb 2024 12:33 AM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Fri, 09 Feb 2024 12:33 AM IST
सार

'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' आज सिनेमाघरों में दस्तक दे रही है। वहीं, इसकी खास स्क्रीनिंग में कई नामचीन सितारे शिरकत कर चार चांद लगाते नजर आए। 

विज्ञापन
Teri Baaton Mein Aisa Uljha Jiya Screening Shahid Kapoor Kriti Sanon Janhvi Rakul Preet Singh Spotted
तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया स्क्रीनिंग - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

शाहिद कपूर और कृति सेनन अभिनीत बहुप्रतीक्षित फिल्म 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' 9 फरवरी यानी आज सिनेमाघरों में दस्तक दे रही है। फिल्म की कहानी बेहद अनोखी है। इसमें एक रोबोट और एक इंसान के बीच प्रेम प्रसंग देखने को मिलेगा। स्टोरी लाइन ने दर्शकों का उत्साह बढ़ाया हुआ है। इसी बीच फिल्म के निर्माताओं ने मुंबई में इसकी स्पेशल स्क्रीनिंग आयोजित की, जिसमें पहुंचकर मनोरंजन जगत की तमाम हस्तियों ने इसका लुत्फ उठाया। 

Teri Baaton Mein Aisa Uljha Jiya Screening Shahid Kapoor Kriti Sanon Janhvi Rakul Preet Singh Spotted
पंकज कपूर-सुप्रिया पाठक - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

शाहिद कपूर की फिल्म 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' को देखने के लिए पिता पंकज कपूर भी पहुंचे। इस दौरान उन्हें सूट-बूट में पैपराजी के कैमरों के लिए पोज देते देखा गया। साथ ही सुप्रिया पाठक ने भी कैजुअल लुक में स्माइल के साथ कार्यक्रम स्थल पर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। 

Teri Baaton Mein Aisa Uljha Jiya Screening Shahid Kapoor Kriti Sanon Janhvi Rakul Preet Singh Spotted
शाहिद कपूर-दिनेश विजान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' की स्क्रीनिंग पर मुख्य अभिनेता शाहिद कपूर का डैपर लुक देखने को मिला। अभिनेता ने ब्लैक टीशर्ट और ब्लैक जींस के साथ ब्लैक डेनिम जैकेट पहनी हुई थी। पैपराजी ने शाहिद के स्वैग को अपने कैमरों में कैप्चर किया। इवेंट में निर्माता दिनेश विजान का भी कैजुअल लुक देखने को मिला। 

Lantrani Review: जी5 की प्रयोगशाला से निकली एक और थकी हुई सी फिल्मावली, जॉनी और जिशु की मेहनत पर फिरा पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
Teri Baaton Mein Aisa Uljha Jiya Screening Shahid Kapoor Kriti Sanon Janhvi Rakul Preet Singh Spotted
जान्हवी कपूर-रकुल प्रीत सिंह-जैकी भगनानी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' की स्क्रीनिंग में जान्हवी कपूर भी शिरकत करती नजर आईं। इस दौरान अभिनेत्री ने कॉर्सेट टॉप के साथ फिटेड ट्राउजर पहना हुआ था। खुले बालों और मिनिमल मेकअप में जान्हवी हमेशा की तरह बला की खूबसूरत लगीं। वहीं, रकुल प्रीत सिंह ने इवेंट में शिरकत कर पूरी लाइमलाइट बटोर ली। अभिनेत्री ने स्क्रीनिंग के लिए येलो और ब्लू कलर की प्रिंटेड फ्रॉक ड्रेस पहनी हुई थी, जिसमें वह बेहद स्टनिंग नजर आ रही थीं। रकुल प्रीत के साथ जैकी भगनानी को भी पैपराजी के कैमरों के लिए पोज देते देखा गया। 

Janhvi Kapoor: जूनियर एनटीआर के बाद राम चरण संग इश्क फरमाएंगी जान्हवी कपूर, 'आरसी 16' का बनीं हिस्सा?

विज्ञापन
Teri Baaton Mein Aisa Uljha Jiya Screening Shahid Kapoor Kriti Sanon Janhvi Rakul Preet Singh Spotted
नुपुर सेनन-कृति सेनन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग में इसकी मुख्य अभिनेत्री कृति सेनन की बहन नुपुर सेनन को भी देखा गया। फ्रॉक ड्रेस में नुपुर बेहद ग्लैमरस नजर आईं। वहीं, मुख्य अभिनेत्री कृति सेनन तो काफी ज्यादा हसीन लग रही थीं। अभिनेत्री ने इस खास इवेंट के लिए ब्लैक कॉर्सेट टॉप और लैदर पैंट पहनी हुई थी। 

Darshan Jariwala: दर्शन ने CINTAA के उपाध्यक्ष पद से इस्तीफे पर तोड़ी चुप्पी, आरोपों पर दी तीखी प्रतिक्रिया

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed