गायक बी प्राक के घर जल्द ही नन्हा मेहमान आने वाला है। गायक ने पत्नी के साथ एक तस्वीर साझा की है। प्राक की पत्नी बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं। तस्वीर में दोनों रोमांटिक अंदाज में पोज दे रहे हैं।
'तेरी मिट्टी' गाने से मशहूर हुए इस गायक के घर जल्द गूंजेंगी किलकारियां, पत्नी संग साझा की तस्वीर
बी प्राक ने जो तस्वीर साझा की है उसे देखकर लग रहा है बेबी शावर की तस्वीर है। कपल ने मैचिंग व्हाइट रंग के कपड़े पहने हैं और एक दूसरे को किस करने का पोज बनाए हुए हैं। तस्वीर के साथ बी प्राक ने कैप्शन में लिखा- 'हे बेबी, मम्मी पापा आपका इंतजार कर रहे हैं।
A post shared by B PRAAK(HIS HIGHNESS) (@bpraak) on
बी प्राक के इस खुशखबरी देने के साथ ही बधाइयों का सिलसिला भी चल पड़ा है। बी प्राक को बधाई देने वालों में मीका सिंह, नूपुर सेनन, कनिका कपूर, गौहर खान, अली गोनी जैसे सितारे शामिल हैं।
बी प्राक पंजाबी इंडस्ट्री के बड़े गायक हैं। बॉलीवुड में उन्हें 'केसरी' के 'तेरी मिट्टी' गाने से जाना जाता है। बी प्राक का ये गाना हिट हुआ और बहुत पसंद किया गया। इसके अलावा हाल ही में अक्षय कुमार और नूपुर सेनन के सिंगल 'फिलहाल' को भी बी प्राक ने गाया था।
बी प्राक अक्षय कुमार की कई फिल्मों में अपनी आवाज दे चुके हैं। दोनों के बीच अच्छी बॉन्डिंग हैं। अक्षय की फिल्मों में उनके गाने हिट होते रहे हैं।
सुशांत के निधन के बाद यूं ही नहीं छिड़ी नेपोटिज्म पर बहस, कुछ सालों में ही धड़ाधड़ लॉन्च हुए ये स्टार किड्स