फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Top 10: बॉलीवुड की 10 बेहतरीन फिल्में जो सत्य घटनाओं पर हैं आधारित

Thu, 02 Sep 2021 08:49 AM IST
प्रतिभा सारस्वत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतिभा सारस्वत Updated Thu, 02 Sep 2021 08:49 AM IST
विज्ञापन
The 10 Best Movies Based on a True Story
फिल्म पोस्टर - फोटो : अमर उजाला
ऐसा कहा जाता है कि फिल्में समाज का आइना होती हैं। जो समाज में घट चुका होता है या घट रहा होता है, वही सभी को फिल्मों में दिखाया जाता है। फिल्में बेशक काल्पनिक कहानियों पर आधारित होती हैं लेकिन ऐसी कई फिल्में बॉलीवुड में बनी हैं, जो असल कहानियों पर आधारित रही हैं। ये कहानियां अंडरवर्ल्ड से लेकर, राजनीति, आतंकी घटनाओं, प्रेम कहानियों, क्राइम, युद्ध, जालसाजी आदि किस्सों पर आधारित होती हैं। अगर ऐसी फिल्मों की लिस्ट गिनाई जाए तो वो इस बॉलीवुड के इतिहास में काफी ज्यादा होंगी। आइए फिर भी जानते हैं बॉलीवुड की उन 10 फिल्मों के बारे में, जो जिंदगी की असल कहानियों पर आधारित थीं। ये फिल्में न सिर्फ अदाकारी बल्कि अपनी कहानियों के बल पर दर्शकों के बीच काफी पसंद की गई थीं। इन फिल्मों में बॉलीवुड के बड़े बड़े अभिनेताओं और अभिनेत्रियों ने काम करके उन्हें रुपहले पर्दे यानि सिल्वर स्क्रीन पर और अमर बना दिया।
The 10 Best Movies Based on a True Story
शेरशाह - फोटो : सोशल मीडिया

शेरशाह(2021)
फिल्म शेरशाह ने दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई। ये फिल्म की कहानी आम लोगों को बेहद पसंद आई। यह फिल्म अमेजन प्राइम वीडियो की सबसे ज्यादा देखी जाने वाली फिल्मों में से एक बन गई है। खास बात यह है कि फिल्म दर्शकों के साथ साथ क्रिटिक्स को काफी पसंद आ रही है। फिल्म कारगिल युद्ध के शहीद कैप्टन विक्रम बत्रा की बायोपिक है , जो युद्ध में ड्यूटी के दौरान शहीद हुए थे। इस कहानी के जरिये विक्रम बत्रा के जीवन, देश और डिंपल के लिए उनके प्यार को दिखाया गया है। फिल्म में मुख्य भूमिका में सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी मुख्य भूमिका में थे।

The 10 Best Movies Based on a True Story
छपाक - फोटो : सोशल मीडिया

छपाक (2020)
मशहूर गीतकार गुलजार की बेटी मेघना गुलजार के निर्देशन में बनी फिल्म छपाक एसिड अटैक सर्वाइवर लक्ष्मी अग्रवाल की जिंदगी पर आधारित थी। इस फिल्म में दीपिका पादुकोण ने लक्ष्मी का किरदार निभाया था। फिल्म में उनके साथ अभिनेता विक्रांत मैसी और रोहित सुखवानी मुख्य भूमिका में थे। इस फिल्म में दीपिका की सहज एक्टिंग लक्ष्मी की जिंदगी को लाखों-करोड़ों दर्शकों के सामने लेकर आई।

विज्ञापन
विज्ञापन
The 10 Best Movies Based on a True Story
Gunjan Saxena biopic Kargil War first look - फोटो : twitter

'गुंजन सक्सेना: द कारगिल गर्ल'  (2020)
यह फिल्म देश की पहली महिला एयरफोर्स पायलट के जीवन पर आधारित है। कारगिल युद्ध के दौरान गुंजन सक्सेना भारतीय एयरफोर्स में पायलट थीं। उन्होंने 1999 में युद्ध के दौरान बहुत ही बहादुरी से भारतीय सेना की मदद की और घायल जवानों को रेस्क्यू किया था। फिल्म में जान्हवी कपूर, पंकज त्रिपाठी और अंगद बेदी मुख्य भूमिकाओं में हैं।

विज्ञापन
The 10 Best Movies Based on a True Story
सुपर 30 - फोटो : SOCIAL MEDIA

सुपर 30 (2019)
सुपर 30 बायोग्राफिकल फिल्म है। फिल्म की कहानी बिहार में गरीब बच्चों की कोचिंग सुपर 30 चलाने वाले मशहूर शिक्षक आनंद कुमार और उनके जीवन पर आधारित है। फिल्म में ऋतिक रोशन और मृणाल ठाकुर  मुख्य भूमिका में थे। इस फिल्म ने 146 करोड़ रुपए का बिजनेस किया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed