फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अनुपम खेर की मां ने देखी 'द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर', बोलीं- 'ऐसे कोई एक्टिंग करता है'

Fri, 11 Jan 2019 04:04 PM IST
श्रद्धा चतुर्वेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: श्रद्धा चतुर्वेदी Updated Fri, 11 Jan 2019 04:04 PM IST
विज्ञापन
the accidental prime minister and aupam kher mother reaction
anupam kher

भारी विरोध के बाद भी अनुपम खेर की फिल्म द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर आज शुक्रवार रिलीज हो ही गई । फिल्म को लेकर लोगों के अच्छे रिव्यू आ रहे हैं। बॉलीवुड और राजनीति से जुड़ी हस्तियों ने भी फिल्म की सोशल मीडिया पर जमकर तारीफ की है। ऐसे में फिल्म को अनुपम खेर की मां ने भी देखा। बेटे की फिल्म देखने के बाद दुलारी इस पर अपनी राय देने में पीछे नहीं रहीं और उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर कर रिव्यू दिया है ..... 

the accidental prime minister and aupam kher mother reaction
anupam kher

अनुपम की मां दुलारी के वायरल हो रहे वीडियो में उन्होंने कहा 'फिल्म बहुत अच्छी लगी, मनमोहन का किरदार बेहद अच्छा लगा, वह बहुत ही शरीफ हैं और लोग शरीफ को बेवकूफ मानते हैं। उनकी छवि दूर से भी शरीफ वाली थी, वहीं, अनुपम ने अपनी मां से इस रोल के लिए 100 में से कितने नंबर देंगी पूछा।'  इसके बाद दुलारी ने कहा कि वह अनुपम को 100 में से 100 नंबर देंगी। उन्होंने बेटे की एक्टिंग देख कहा 'फिल्म देखने के दौरान मेरे मन में एक ही बात चल रही थी कि मैं क्या देख रही हूं और ये हो क्या रहा है, मुझे एक बार नहीं कई बार लगा कि ये बिट्टू (अनुपम) नहीं कोई और है।'

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Mother of all Reviews: Dulari Watched #TheAccidentalPrimeMinister and has given her review in a One minute video. Her first sentence was frightening. “ऐसे कोई acting करता है?”😳. And she almost acted me out. But what followed was a great endorsement for my performance. Her observation about #DrManmohanSingh is spot on. Her review is my ultimate reward. After all these years Mom is relieved that I can act. Jai Mata di. 🙏😍 #DulariRocks #DulariReviewsTAPM #FilmReleasesToday

A post shared by Anupam Kher (@anupampkher) on

the accidental prime minister and aupam kher mother reaction
Mamta Banerjee

फिल्म पर राजनीति क्षेत्र से पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भी कमेंट कर लिखा ' अगर फिल्म में एक द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर बनाओगे तो वो दिन दूर नहीं जब दूसरी फिल्में भी इसी बीट पर बनने लगेंगी और इसे डिजास्टर प्राइम मिनिस्टर ही कहा जाएगा।' वहीं, छत्तीसगढ़ के नवनिर्वाचित कांग्रेस मुख्यमंत्री भुपेश बघेल ने भी फिल्म पर अपनी राय रखी। उन्होंने कहा 'ये मामला अभिव्यक्ति की आजादी का है जिसे कोई नहीं दबा सकता।' 

विज्ञापन
विज्ञापन
the accidental prime minister and aupam kher mother reaction
ashok pandit

वहीं, फिल्म के सह-निर्माता अशोक पंडित ने अनुपम की जीभरकर तारीफ की। उनके इस रोल को एक प्रेरणास्रोत बताया। उन्होंने लिखा 'सर जी फिल्म सारांश से लेकर द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर तक आपका सफर हमे आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करता है और 24 घंटे एक उर्जा, अनुशासन, भावुकता, धैर्य आपकी यह सभी बातें हमे आगे ले जाने की दिशा देती है।' वहीं, अनुपम ने भी अशोक को इस बात के लिए धन्यवाद कहा है। 


विज्ञापन
the accidental prime minister and aupam kher mother reaction
'द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर' के सेट की तस्वीर - फोटो : Facebook

वहीं, फिल्म ट्रेड एनालिस्ट गिरीश जौहर ने फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन शेयर किया है। बता दें कि आज एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर के साथ-साथ विक्की कौशल स्टारर फिल्म उरी- द सर्जिकल स्ट्राइक भी रिलीज हुई है। गिरीश ने लिखा फिल्म द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर 15 प्रतिशत तो उरी- द सर्जिकल स्ट्राइक 30 प्रतिशत के साथ परफोर्म कर रही है, दोनों ही फिल्म वीकेंड तक अच्छा बिजनेस कर सकती हैं।' 


अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed