{"_id":"65ed5d816b2dff4b450fe381","slug":"the-bluff-fame-priyanka-chopra-praised-nita-ambani-at-miss-world-2024-said-got-chance-to-know-her-in-few-years-2024-03-10","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Miss World 2024: प्रियंका चोपड़ा ने की नीता अंबानी की प्रशंसा, बोलीं- कुछ वर्षों में मिला उन्हें जानने का मौका","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Miss World 2024: प्रियंका चोपड़ा ने की नीता अंबानी की प्रशंसा, बोलीं- कुछ वर्षों में मिला उन्हें जानने का मौका
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: आकांक्षा गुप्ता
Updated Sun, 10 Mar 2024 12:44 PM IST
सार
71वें 'मिस वर्ल्ड 2024' में नीता अंबानी को 'ह्यूमैनिटेरियन अवार्ड' से सम्मानित किया गया। प्रियंका ने प्रतियोगिता में मिस वर्ल्ड ह्यूमैनिटेरियन अवॉर्ड पाने वाली नीता अंबानी की भी तारीफ की।
विज्ञापन
1 of 5
नीता अंबानी, प्रियंका चोपड़ा
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
71वें मिस वर्ल्ड के विजेता की शनिवार, 9 मार्च की रात को घोषणा हो चुकी है। मिस वर्ल्ड 2024 का ताज चेक रिपब्लिक की क्रिस्टीना पिस्जकोवा के सिर सज चुका है। भारत ने मुंबई के बीकेसी में जियो वर्ल्ड सेंटर में मिस वर्ल्ड सौंदर्य प्रतियोगिता के ग्रैंड फिनाले की मेजबानी की। भारत की सिनी शेट्टी चेक रिपब्लिक की क्रिस्टीना पिस्जकोवा से हार गईं। साल 2000 में मिस वर्ल्ड का खिताब जीतने वालीं प्रियंका चोपड़ा ने इस इवेंट में एक खास मैसेज दिया।
2 of 5
प्रियंका चोपड़ा
- फोटो : सोशल मीडिया
प्रियंका चोपड़ा ने कहा, 'उद्देश्य एक ऐसा शब्द है, जो मेरे लिए हमेशा मेरे व्यक्तिगत अनुभवों के कारण बहुत मायने रखता है। मैंने शुरुआत से अपनी मां डॉ मधु चोपड़ा और मेरे पिता को न केवल भारतीय सेना में डॉक्टर के रूप में अपने कर्तव्यों का पालन करते हुए देखा है, बल्कि जरूरतमंदों की मदद के लिए उन्होंने अपने ज्ञान, स्थिति और प्रतिभा का भी उपयोग किया।'
पीसी ने कहा, 'मुझे वे अनगिनत घंटे याद हैं, जब मैं और मेरा भाई एक साथ इंतजार करते थे, जब वे अपनी छुट्टी का उपयोग उन लोगों की मदद करने के लिए करते थे, जिनके पास उचित चिकित्सा देखभाल नहीं पहुंच पाती थी। मैं उन महिलाओं के बीच अपनी यात्रा को जारी रखने के लिए बहुत भाग्यशाली रही हूं, जिन्होंने नारीत्व को फिर से परिभाषित किया। उनकी शक्ति, उनकी सुंदरता और दुनिया को बदलने की उनकी क्षमता।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
नीता अंबानी
- फोटो : सोशल मीडिया
71वें 'मिस वर्ल्ड 2024' में नीता अंबानी को 'ह्यूमैनिटेरियन अवार्ड' से सम्मानित किया गया। प्रियंका ने प्रतियोगिता में मिस वर्ल्ड ह्यूमैनिटेरियन अवॉर्ड पाने वाली नीता अंबानी की भी तारीफ की। अभिनेत्री ने कहा, 'मुझे पिछले कुछ वर्षों से नीता अंबानी को जानने का सौभाग्य मिला है। वह ऐसी शख्स हैं, जिनकी मैं हर चीज के लिए प्रशंसा और सम्मान करती हूं। इन वर्षों में मैंने उनके विभिन्न प्रयासों के माध्यम से उनका चीजों पर गहरा प्रभाव देखा है। वह भारत की कला की समर्थक और रक्षक भी हैं।'
विज्ञापन
5 of 5
प्रियंका चोपड़ा
- फोटो : सोशल मीडिया
साल 2000 में मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता में अपनी जीत के चौबीस साल बाद प्रियंका चोपड़ा इंटरनेशनल स्टारडम तक पहुंच चुकी हैं। हाल ही में प्रियंका को कैलिफोर्निया में फैशन डिजाइनर सब्यसाची मुखर्जी द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में देखा गया। इस दौरान उनके लुक ने सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोरीं। उन्होंने ऑफ शोल्डर ब्लाउज के साथ काले रंग की साड़ी पहनी हुई थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।