फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kareena Kapoor: 'क्रू' से लेकर 'वीरे दी वेडिंग' तक, करीना की पिछली पांच फिल्मों का कैसा रहा हाल?

Mon, 16 Sep 2024 07:39 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Mon, 16 Sep 2024 07:39 PM IST
विज्ञापन
The Buckingham murders actress Kareena kapoor khan Last Five Film Box Office report Crew to Veere Di Wedding
करीना कपूर - फोटो : अमर उजाला

बॉलीवुड की सबसे प्रतिभाशाली अभिनेत्रियों में से एक करीना कपूर की फिल्म द बकिंघम मर्डर्स ने सिनेमाघरों में दस्तक दे दी है। हंसल मेहता के निर्देशन में बनी इस क्राइम थ्रिलर फिल्म में करीना की अदाकारी की काफी तारीफ हो रही है। हालांकि, यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद के मुताबिक अपनी शुरुआत नहीं कर सकी है। फिल्म ने तीन दिन में महज पांच करोड़ 30 लाख रुपये का कलेक्शन किया है। फिल्म के प्रदर्शन के बीच आइए करीना कपूर की पिछली पांच फिल्मों के बॉक्स ऑफिस पर प्रदर्शन के बारे में जानते हैं। 

The Buckingham murders actress Kareena kapoor khan Last Five Film Box Office report Crew to Veere Di Wedding
क्रू - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
क्रू

करीना कपूर, तब्बू और कृति सेनन अभिनीत फिल्म क्रू इस साल मार्च के महीने में रिलीज हुई थी। फिल्म की कहानी के साथ तीनों अभिनेत्रियों की अदाकारी भी लोगों को खूब पसंद आई थी। टिकट खिड़की पर भी फिल्म ने अच्छा प्रदर्शन किया था। 10.28 करोड़ रुपये से इस फिल्म ने अपनी शुरुआत की। वहीं, फिल्म ने कुल 81.7 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। 

The Buckingham murders actress Kareena kapoor khan Last Five Film Box Office report Crew to Veere Di Wedding
आमिर खान (लाल सिंह चड्ढा) - फोटो : एक्स
लाल सिंह चड्ढा

साल 2022 में रिलीज हुई लाल सिंह चड्ढा में करीना कपूर खान ने भी अहम भूमिका निभाई थी। अद्वैत चंदन के निर्देशन में बनी इस फिल्म में आमिर खान मुख्य भूमिका में थे। बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म बुरी तरह फ्लॉप साबित हुई थी। बड़े बजट से बनकर तैयार हुई इस फिल्म ने टिकट खिड़की पर महज 58.73 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
The Buckingham murders actress Kareena kapoor khan Last Five Film Box Office report Crew to Veere Di Wedding
अंग्रेजी मीडियम - फोटो : एक्स @rp3sgh
अंग्रेजी मीडियम

अंग्रेजी मीडियम दिवंगत अभिनेता इरफान खान की आखिरी फिल्म थी। इस फिल्म में करीना कपूर भी नजर आई थीं। होमी अदजानिया के निर्देशन में बनी यह फिल्म लोगों को कुछ खास पसंद नहीं आई थी। साल 2020 में रिलीज हुई इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर महज नौ करोड़ 36 लाख रुपये का कलेक्शन किया था। 

विज्ञापन
The Buckingham murders actress Kareena kapoor khan Last Five Film Box Office report Crew to Veere Di Wedding
गुड न्यूज - फोटो : यूट्यूब
गुड न्यूज

साल 2019 में रिलीज हुई राज मेहता के निर्देशन में बनी इस फिल्म को दर्शकों का भरपूर प्यार मिला था। फिल्म में अक्षय कुमार, करीना कपूर खान, कियारा आडवाणी और दिलजीत दोसांझ नजर आए थे। बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म ने बंपर कमाई की थी। 205.14 करोड़ रुपये के शानदार कलेक्शन के साथ यह फिल्म सुपरहिट साबित हुई थी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed