फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

John Abraham Movies: 'वेदा' से लेकर 'सत्यमेव जयते 2' तक, कैसा रहा जॉन की पिछली पांच फिल्मों का हाल?

Fri, 14 Mar 2025 03:09 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Fri, 14 Mar 2025 03:09 PM IST
सार

John Abraham Movies: जॉन अब्राहम की 'द डिप्लोमैट' सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कैसा प्रदर्शन करेगी यह तो वक्त बताएगा, लेकिन उससे पहले आइए अभिनेता की पिछली पांच फिल्मों के बारे में जान लेते हैं।

विज्ञापन
The Diplomat Actor John Abraham Last 5 Movies Report Card Vedaa Pathaan Ek Villain Returns Attack Part 1
द डिप्लोमैट - फोटो : यूट्यूब

जॉन अब्राहम बॉलीवुड के उन सितारों में से हैं, जो अपनी दमदार बॉडी और एक्शन से दर्शकों का ध्यान खींचते हैं। उनकी नई फिल्म 'द डिप्लोमैट' आज यानी 14 मार्च 2025 को रिलीज हो चुकी है। इस फिल्म की वजह से वह एक बार फिर चर्चा में हैं। सोशल मीडिया पर 'द डिप्लोमैट' पर हो रही लगातार बात के बीच आज आइए जानते हैं कि उनकी पिछली पांच फिल्मों के रिपोर्ट कार्ड के बारे में...


TV To Bollywood: इन कलाकारों ने टीवी से की बॉलीवुड में एंट्री, शाहरुख और इरफान खान जैसे नाम भी हैं शामिल

The Diplomat Actor John Abraham Last 5 Movies Report Card Vedaa Pathaan Ek Villain Returns Attack Part 1
'वेदा' - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
वेदा

जॉन की फिल्म 'वेदा' 15 अगस्त 2024 को रिलीज हुई थी। एक्शन से भरपूर इस फिल्म में जॉन ने अपने स्टाइल से दर्शकों को लुभाने की कोशिश की। हालांकि, 'स्त्री 2' और 'खेल खेल में' जैसी फिल्मों से टक्कर के चलते यह बॉक्स ऑफिस पर कमजोर रही। पहले दिन फिल्म ने करीब छह करोड़ 75 लाख रुपये कमाए। वहीं, फिल्म की कुल कमाई 20.25 करोड़ रुपये रही। टिकट खिड़की पर फिल्म को फ्लॉप करार दिया गया।
Be Happy: फिल्म इंडस्ट्री छोड़ना चाहते थे अभिषेक बच्चन, अमिताभ बच्चन ने दिया था ये मंत्र

The Diplomat Actor John Abraham Last 5 Movies Report Card Vedaa Pathaan Ek Villain Returns Attack Part 1
फिल्म 'पठान' - फोटो : इंस्टाग्राम @iamsrk
पठान

साल 2023 में आई 'पठान' जॉन के करियर की सबसे बड़ी हिट रही। शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण के साथ इस फिल्म में जॉन ने विलेन का किरदार निभाया। फिल्म ने पहले दिन 57 करोड़ रुपये की शानदार शुरुआत की। भारत में 'पठान' ने 543.05 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। जॉन की निगेटिव भूमिका को खूब पसंद किया गया और यह फिल्म टिकट खिड़की पर ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर साबित हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन
The Diplomat Actor John Abraham Last 5 Movies Report Card Vedaa Pathaan Ek Villain Returns Attack Part 1
एक विलेन रिटर्न्स - फोटो : एक्स @TSeries
एक विलेन रिटर्न्स

साल 2022 में रिलीज हुई 'एक विलेन रिटर्न्स' में जॉन के साथ अर्जुन कपूर और दिशा पटानी भी थे। इस फिल्म ने पहले हफ्ते में 32.92 करोड़ रुपये कमाए, लेकिन इसके बाद फिल्म की कमाई धीमी पड़ गई। कुल मिलाकर फिल्म ने भारत में 41.69 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म औसत रही।

विज्ञापन
The Diplomat Actor John Abraham Last 5 Movies Report Card Vedaa Pathaan Ek Villain Returns Attack Part 1
अटैक पार्ट-1 - फोटो : यूट्यूब
अटैक पार्ट-1

2022 में आई 'अटैक पार्ट-1' में जॉन एक सुपर सोल्जर के रोल में नजर आए। रकुल प्रीत सिंह और जैकलीन फर्नांडीस के साथ बनी इस फिल्म से फैंस को बड़ी उम्मीदें थीं, लेकिन  यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सिर्फ 16.13 करोड़ रुपये ही कमा पाई। एक्शन का जलवा दिखाने के बावजूद यह फिल्म दर्शकों को सिनेमाघरों तक नहीं खींच सकी और फ्लॉप रही।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed