फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

The Elephant Whisperers: अपने बयानों से बोम्मन ने लिया यू-टर्न, बोले- नहीं पता किसने भेजा कानूनी नोटिस

Mon, 07 Aug 2023 06:22 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Mon, 07 Aug 2023 06:22 PM IST
विज्ञापन
The Elephant Whisperers Controversy Bomman Says he Do not Know Who Sent Legal Notice to Kartiki Gonsalves
द एलिफेंट व्हिस्परर्स - फोटो : Social media

ऑस्कर में भारत का झंडा बुलंद करने वाली डॉक्यूमेंट्री 'द एलिफेंट व्हिस्परर्स' से प्रसिद्धि पाने वाले बोम्मन और बेली बीते दिन से फिर चर्चा में हैं। दरअसल, बीते दिन खबर आई थी कि उन्होंने फिल्म निर्माता कार्तिकी गोंसाल्वेस को कानूनी नोटिस भेजा है और दो करोड़ रुपये की मांग भी की है। इस खबर ने आते ही सभी को चौंका दिया था। सोशल मीडिया पर सभी यूजर्स इस खबर को लेकर अलग-अलग तरह से रिएक्ट कर रहे थे। हालांकि, अब लेटेस्ट रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि कथित तौर पर बोम्मन को इस कानूनी नोटिस के बारे में कुछ भी नहीं पता था और यहां तक की वह तो यह भी जानते कि यह किसने भेजा।  

The Elephant Whisperers Controversy Bomman Says he Do not Know Who Sent Legal Notice to Kartiki Gonsalves
द एलिफेंट व्हिस्परर्स - फोटो : Social media

चार अगस्त को एक यूट्यूब चैनल पर दिए गए एक साक्षात्कार में इस जोड़े ने फिल्म के मेकर्स पर वित्तीय शोषण और उत्पीड़न का आरोप लगाया था। इस वीडियो में किए गए खुलासों के बाद से यह विवाद शुरू हुआ था। दरअसल, बोम्मन और बेली ने एक वीडियो में खुलासा किया कि फिल्म के एक शादी के सीन में पार्ट लेने के दौरान उन्हें कितना वित्तीय बोझ झेलना पड़ा। बोम्मन और बेली ने आरोप लगाया कि उन्हें बेली की पोती की शिक्षा के लिए बचाए गए पैसे का उपयोग शादी के दृश्य के खर्चों को कवर करने के लिए करना पड़ा। ऐसे में उनसे वादा किया गया था कि पैसे चुका दिए जाएंगे, लेकिन दंपति ने कहा कि उन्हें अभी तक यह पैसा नहीं मिला है।

The Elephant Whisperers Controversy Bomman Says he Do not Know Who Sent Legal Notice to Kartiki Gonsalves
द एलिफेंट व्हिस्परर्स ' फिल्म - फोटो : न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

दंपत्ति ने यह भी बताया कि फिल्म निर्माता से संपर्क करने के उनके सभी प्रयास भी व्यर्थ साबित हुए, गोंजाल्विस ने कथित तौर पर बोम्मन और बेली की बात नहीं सुनी। अब, इंडिया टुडे की एक रिपोर्ट के अनुसार, बोम्मन ने अपने पिछले बयानों से पूरी तरह यू-टर्न ले लिया है। उन्होंने कहा, 'मैंने यह नहीं कहा कि अगर मेरी मांगें पूरी हुईं तो मैं केस वापस ले लूंगा। मुझे नहीं पता कि वहां क्या हुआ था। मुझे नहीं पता कि कानूनी नोटिस किसने भेजा या वकील को वहां किसने भेजा। मेरे पास कोई सबूत नहीं है। कार्तिकी ने मुझसे अच्छी तरह से बात की और कहा कि वह मेरी मदद करेंगी। मैं इस मामले में क्या करूंगा? उन्होंने मदद करने का वादा किया है मुझे और मुझे यह नौकरी दे दो।'
Kangana Ranaut: कंगना ने जावेद अख्तर के खिलाफ की जमानती वारंट की मांग, गीतकार पर लगाया गंभीर आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
The Elephant Whisperers Controversy Bomman Says he Do not Know Who Sent Legal Notice to Kartiki Gonsalves
द एलिफेंट व्हिस्परर्स ' फिल्म - फोटो : न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

कानूनी नोटिस में कहा गया है कि दंपत्ति को उनके समय मुआवजे के रूप में एक उचित घर और एक ऑल-टेरेन एक मल्टी-परपज वाहन और एकमुश्त भुगतान के रूप में पर्याप्त वित्तीय सहायता देने का वादा किया गया था। यह सब उन्हें प्रोजेक्ट से होने वाली इनकम के आधार पर देने का वादा किया गया था। चेन्नई स्थित सामाजिक कार्यकर्ता प्रवीण राज, जो पेशे से एक वकील है उन्होंने कहा कि वह इस दंपत्ति को लगभग एक दशक से जानते हैं। उन्होंने कहा कि जब कपल ने उनसे संपर्क किया तो उन्होंने उनका संपर्क चेन्नई की एक लॉ फर्म से कराया था। 
Sindhu Death: तमिल अभिनेत्री सिंधु ने दुनिया को कहा अलविदा, ब्रेस्ट कैंसर से जिंदगी की जंग हार गईं एक्ट्रेस

विज्ञापन
The Elephant Whisperers Controversy Bomman Says he Do not Know Who Sent Legal Notice to Kartiki Gonsalves
द एलिफेंट व्हिस्परर्स - फोटो : Social media

प्रवीण राज ने कहा कि दंपत्ति डॉक्यूमेंट्री निर्माता को फॉलो कर रहे हैं, वह वही कर रहे हैं जो वह उनसे करने के लिए कह रही है। इस उम्मीद में कि जब फिल्म अच्छा प्रदर्शन करेगी, तो वे सभी एक साथ समृद्ध होंगे। राज ने कहा कि अब बोम्मन के फोन करने पर गोंसाल्वेस फोन भी नहीं उठा रही हैं। अब गौर करने वाली बात यह है कि बोम्मन-बेली और मेकर्स के बीच का यह विवाद किस हद तक गहराता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed