फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Taali: सुष्मिता की सीरीज ताली का ट्रेलर हुआ रिलीज, ट्रांसजेंडर बनकर समाज में संदेश देने को तैयार अभिनेत्री

Mon, 07 Aug 2023 04:47 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Mon, 07 Aug 2023 04:47 PM IST
सार

अभिनेत्री सुष्मिता सेन अपनी आगामी वेब सीरीज 'ताली' को लेकर चर्चा में हैं। सीरीज में एक्ट्रेस ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता श्रीगौरी सावंत की भूमिका में नजर आ रही हैं। इसकी रिलीज डेट का एलान हो चुका है।

विज्ञापन
Sushmita Sen webseries Taali trailer out Actress fights for transgender rights as Gauri see users reaction
ताली - फोटो : सोशल मीडिया

 

अभिनेत्री सुष्मिता सेन अपनी आगामी वेब सीरीज 'ताली' को लेकर चर्चा में हैं। सीरीज में एक्ट्रेस ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता श्री गौरी सावंत की भूमिका में नजर आ रही हैं। इसकी रिलीज डेट का एलान हो चुका है। फैंस इसके ट्रेलर का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अब इस फिल्म का ट्रेलर जारी हो गया है और सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल भी हो रहा है।

Sushmita Sen webseries Taali trailer out Actress fights for transgender rights as Gauri see users reaction
सुष्मिता सेन - फोटो : सोशल मीडिया

अभिनेत्री सुष्मिता सेन ने इस फिल्म में  किन्नर का किरदार निभाया है। फिल्म में सुष्मिता का किरदार गणेश से गौरी बनने तक का सफर तय करता है, लेकिन कहानी सिर्फ यहीं तक सीमित नहीं है। यह एक बदलाव की नई पहल भी करता है और ट्रांसजेंडर्स को उनका जीने का हक भी दिलाता है।

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Sushmita Sen (@sushmitasen47)

 

Sushmita Sen webseries Taali trailer out Actress fights for transgender rights as Gauri see users reaction
सुष्मिता सेन - फोटो : सोशल मीडिया

ट्रेलर को देखकर फैंस अभिनेत्री की काफी प्रशंसा कर रहे हैं। वेब सीरीज ताली में सुष्मिता सेन ट्रांसजेंडर के रोल में हैं। ट्रेलर में अभिनेत्री को अपने हक के लिए जूझते हुए दिखाया गया है। संघर्ष के दौरान उन्हें समाज की कई कुरीतियों को झेलते हुए भी दिखाया गया है। समाज से लड़कर वह अपनी पहचान एक किन्नर से सोशल वर्कर के रूप में बनाती है। सुष्मिता सेन की 'ताली' में यही दिखाया गया है। 'ताली' में एक्ट्रेस का यही पावरफुल अंदाज दिखाया गया है।

Taali: सुष्मिता की सीरीज ताली का ट्रेलर हुआ रिलीज, ट्रांसजेंडर बनकर समाज में संदेश देने को तैयार अभिनेत्री

विज्ञापन
विज्ञापन
Sushmita Sen webseries Taali trailer out Actress fights for transgender rights as Gauri see users reaction
सुष्मिता सेन - फोटो : सोशल मीडिया

ट्रेलर पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा, ‘सुष्मिता इस रोल में काफी अच्छी लग रही हैं।’ दूसरे यूजर ने लिखा, ‘सुष्मिता इस रोल के साथ जरूर इंसाफ करेंगी । हम इस वेब सीरीज को जरूर देखेंगे।’ एक और यूजर ने लिखा, ‘सुष्मिता इस वेब सीरीज के लिए आपको ढेर सारी शुभकामनाएं।’

Alia Bhatt: बॉलीवुड से कितना अलग है हॉलीवुड में काम करने का अंदाज? आलिया भट्ट ने दिया यह जवाब

विज्ञापन
Sushmita Sen webseries Taali trailer out Actress fights for transgender rights as Gauri see users reaction
सुष्मिता सेन - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि सुष्मिता ने पिछले वर्ष अक्टूबर में 'ताली' का फर्स्ट लुक शेयर किया था। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट को कैप्शन दिया था, 'ताली - बजाऊंगी नहीं, बजवाऊंगी। इस खूबसूरत व्यक्ति को चित्रित करने और उसकी कहानी को सामने लाने का सौभाग्य पाने से ज्यादा गर्व और आभारी कुछ भी नहीं है।' 'ताली' 15 अगस्त से ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो सिनेमा पर स्ट्रीम होगी।

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed