आलिया भट्ट इन दिनों फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' को लेकर चर्चा में हैं। करण जौहर के निर्देशन में बनी इस फिल्म में एक्ट्रेस रणवीर सिंह के साथ नजर आई हैं। बॉलीवुड में नाम कमाने के बाद आलिया अब 'हार्ट ऑफ स्टोन' से हॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं। इसमें वह गैल गैडोट और जेमी डोर्नन के साथ नजर आएंगी।
Alia Bhatt: बॉलीवुड से कितना अलग है हॉलीवुड में काम करने का अंदाज? आलिया भट्ट ने दिया यह जवाब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाल ही में आलिया से पूछा गया कि बॉलीवुड और हॉलीवुड में काम करने के स्टाइल में क्या अंतर है? क्या वहां बॉलीवुड के विपरीत काम होता है? इस पर एक्ट्रेस ने कहा, 'एक फिल्म स्टार पूरी दुनिया में एक जैसा ही रहता है।'
आलिया भट्ट ने आगे कहा, एक जैसे लोग, एक जैसा वर्जन, एक जैसा जुनून और वही इरादा, वहां भी सबकुछ ऐसा ही है।। हालांकि, सिर्फ भाषा है, जो पूरी तरह अलग है। लेकिन, स्टोरी टेलिंग, इमोशंस और बाकी सबकुछ एक जैसा रहता है।
Waheeda Rehman: माधुरी दीक्षित को सीटी बजाते देख चौंक गई थीं वहीदा रहमान, एक्ट्रेस से कही दी थी यह बड़ी बात
इससे पहले, आलिया ने खुलासा किया था कि 'हार्ट ऑफ स्टोन' की शूटिंग के पहले दिन अंग्रेजी डायलॉग उनके लिए एक बड़ा चैलेंज साबित हुए थे। आलिया ने बताया कि वह पूरा समय इंग्लिश में बात करती हैं, लेकिन उन्हें डॉयलॉग हिंदी में बोलने की आदत है। ऐसे में 'हार्ट ऑफ स्टोन' के लिए अंग्रेजी में लाइन्स बोलना थोड़ा अजीब लगा।
Amarujala samvad 2023: अमीषा ने टॉम क्रूज से की सनी देओल की तुलना, बोलीं- 'अमर रहेगी तारा-सकीना की जोड़ी'
बता दें कि इसमें आलिया ने किया धवन का रोल अदा किया है। 'हार्ट ऑफ स्टोन' के लिए आलिया ने कई एक्शन सीन्स शूट किए हैं। हालांकि, इस दौरान एक्ट्रेस प्रेग्नेंट थीं, ऐसे में इंटरनेशनल क्रू ने सुरक्षा के लिहाज से सभी प्रबंध किए थे। आलिया का कहना है कि इस प्रोजेक्ट के लिए शूटिंग का अनुभव काफी खास और सहज रहा। आपको बता दें कि 'हार्ट ऑफ स्टोन' 11 अगस्त को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी।
Jawan: 'जवान' की रिलीज की उलटी गिनती शुरू, शाहरुख खान ने शेयर किया फिल्म का धमाकेदार पोस्टर