फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Jawan: 'जवान' की रिलीज की उलटी गिनती शुरू, शाहरुख खान ने शेयर किया फिल्म का धमाकेदार पोस्टर

Mon, 07 Aug 2023 04:36 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Mon, 07 Aug 2023 04:36 PM IST
विज्ञापन
Jawan Poster Shared by Shahrukh khan in Social media wrote Main achha hoon ya bura hoon 30 days to find out
जवान - फोटो : सोशल मीडिया

शाहरुख खान की फिल्म जवान का लोगों को लंबे समय से इंतजार है। हाल ही में इसका गाना जिंदा बंदा रिलीज किया गया था, जिसे दर्शकों का भरपूर प्यार मिला था। फिल्म को रिलीज होने में अब महज 30 दिनों का ही समय बचा है। इस बीच फिल्म से शाहरुख का एक नया पोस्टर जारी कर दिया गया है। 

Jawan Poster Shared by Shahrukh khan in Social media wrote Main achha hoon ya bura hoon 30 days to find out
जवान - फोटो : सोशल मीडिया

इस पोस्टर में किंग खान गंजे अवतार में नजर आ रहे हैं। इस पोस्टर को शाहरुख ने अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया हैंडल से फैंस के साथ शेयर किया है। उन्होंने कैप्शन में लिखा, "मैं अच्छा हूं या बुरा हूं... 30 दिन में पता चल जाएगा...तैयार हैं?"

Jawan Poster Shared by Shahrukh khan in Social media wrote Main achha hoon ya bura hoon 30 days to find out
जवान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

बता दें कि फिल्म को लेकर काफी ज्यादा बज बना हुआ है। चर्चा है कि अभिनेता फिल्म में डबल रोल में नजर आने वाले हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के दावों की मानें तो फिल्म में शाहरुख पिता और पुत्र दोनों की भूमिका निभाते हुए दिखेंगे। जबकि दीपिका पादुकोण उनकी मां की भूमिका निभाएंगी। फैंस की तरफ से इस फिल्म की कहानी को लेकर कई थिओरी दी जा रही हैं, लेकिन सभी सवालों का जवाब में मिलने में अभी एक महीने का इंतजार करना होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Jawan Poster Shared by Shahrukh khan in Social media wrote Main achha hoon ya bura hoon 30 days to find out
जवान के प्रीव्यू में शाहरुख खान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

फिल्म का निर्देशन एटली ने किया है। इससे पहले  वह कई तमिल ब्लॉकबस्टर फिल्में बना चुके हैं। स्टारकास्ट की बात करें तो इस फिल्म में सान्या मल्होत्रा, प्रियामणि, गिरिजा ओक, संजीता भट्टाचार्य, लहर खान, आलिया कुरेशी, रिद्धि डोगरा, सुनील ग्रोवर और मुकेश छाबड़ा भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। 'जवान' सात सितंबर 2023 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में हिंदी, तमिल और तेलुगु भाषाओं में रिलीज होगी।

विज्ञापन
Jawan Poster Shared by Shahrukh khan in Social media wrote Main achha hoon ya bura hoon 30 days to find out
शाहरुख खान- राजकुमार हिरानी - फोटो : सोशल मीडिया
वर्क फ्रंट की बात करें तो जवान के बाद शाहरुख खान की डंकी रिलीज होने के लिए भी तैयार है। फिल्म का निर्देशन राजकुमार हिरानी ने किया है। यह पहला मौका है जब दोनों दिग्गजों ने एक साथ किसी प्रोजेक्ट पर काम किया है। इस फिल्म को इसी साल दिसंबर के महीने में रिलीज करने की तैयारी है। माना जा रहा है कि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड अपने नाम कर सकती है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed