फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Choreographers: इन मशहूर कोरियोग्राफर ने निर्देशन में भी दिखाया कमाल, बना चुके हैं कई सुपरहिट फिल्में

Mon, 07 Aug 2023 03:54 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Mon, 07 Aug 2023 03:54 PM IST
विज्ञापन
Choreographer Who Also Shows Amazing in Direction Farah Khan Ahmed Khan  Prabhu Deva
भारतीय कोरियोग्राफर - फोटो : अमर उजाला

कोई भी बॉलीवुड फिल्म गाने और डांस के बिना अधूरी मानी जाती है। फिल्मों को हिट कराने में गाने भी अहम भूमिका निभाते हैं। इन गानों में डांस स्टेप के लिए कोरियोग्राफर काफी मेहनत करते हैं तभी जाकर कोई भी गाना मुकम्मल हो पाता है। आज हम आपको फिल्म इंडस्ट्री के कुछ मशहूर कोरियोग्राफर्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने अपनी शुरुआत फिल्मों के गाने कोरियोग्राफ करने से की थी, लेकिन बाद में उन्होंने बतौर निर्देशक खूब नाम कमाया।


Rakesh Roshan: 'कोई मिल गया' की शूटिंग के दौरान राकेश रोशन से पूछा गया था ये अजीब सवाल, दंग रह गए थे निर्देशक

Choreographer Who Also Shows Amazing in Direction Farah Khan Ahmed Khan  Prabhu Deva
फराह खान - फोटो : social media
फराह खान

इस लिस्ट में पहला नाम फराह खान का है। फराह ने अपने करियर की शुरुआत बतौर कोरियोग्राफर की थी। अपने इशारों पर वह इंडस्ट्री के कई बड़े सितारों को नचा चुके हैं। फराह कोरियोग्राफर के साथ एक सफल डायरेक्टर भी हैं। शाहरुख खान के साथ वह हैप्पी न्यू ईयर और मैं हूं ना जैसी फिल्म बना चुकी हैं।

Choreographer Who Also Shows Amazing in Direction Farah Khan Ahmed Khan  Prabhu Deva
अहमद खान - फोटो : सोशल मीडिया
अहमद खान

अहमद खान बॉलीवुड के सबसे सफल कोरियोग्राफर्स में से एक हैं। मिस्टर इंडिया में वह बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट नजर आ चुके हैं। इसके बाद उन्होंने डांस की दुनिया में ही अपना करियर बनाने की ठान ली। उन्होंने अब तक कई गानों को कोरियोग्राफ किया है जो काफी हिट भी हुए हैं। अहमद अब निर्देशन की पारी शुरू कर चुके हैं। अब तक उन्होंने कई फिल्मों का निर्देशन किया है। बागी फ्रेंचाइजी की फिल्म को डायरेक्ट करने के लिए उन्हें पहचाना जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Choreographer Who Also Shows Amazing in Direction Farah Khan Ahmed Khan  Prabhu Deva
प्रभुदेवा - फोटो : social media
प्रभुदेवा

प्रभुदेवा बहुमुखी प्रतिभा के धनी हैं। साउथ से लेकर हिंदी पट्टी तक उनके लाखों चाहने वाले हैं। एक्टिंग और कोरियोग्राफी के अलावा प्रभुदेवा एक सफल डायरेक्टर भी हैं। अपने करियर में उन्होंने कई सुपरहिट फिल्में बनाई हैं। सलमान खान की वॉन्टेड का निर्देशन उन्होंने ही किया था। इस फिल्म में दबंग खान के करियर में जान फूंक दी थी।

विज्ञापन
Choreographer Who Also Shows Amazing in Direction Farah Khan Ahmed Khan  Prabhu Deva
रेमो डिसूजा - फोटो : सोशल मीडिया
रेमो डिसूजा

इस लिस्ट में रेमो डिसूजा का नाम भी शामिल है। उन्होंने अपने शुरुआती दिनों में काफी ज्यादा संघर्ष किया है। फिल्म परदेस में वह बैकग्राउंड डांसर के रूप में नजर आए थे। इसके बाद धीरे-धीरे अपनी मेहनत के दम पर वह इंडस्ट्री के जाने-माने कोरियोग्राफर बन गए। इस क्षेत्र में सफलता मिलने के बाद उन्होंने निर्देशन की दुनिया में कदम रखा। यहां भी उन्हें  खूब कामयाबी हासिल हुई। उन्होंने एबीसीडी फ्रेंचाइजी की फिल्मों का निर्देशन किया जो काफी सफल रही हैं।
Utkarsh Sharma Interview: जीते से जानिए गदर से गदर 2 तक की पूरी कहानी, गोविंदा के साथ मौका मिले तो मजा आ जाएगा

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed