फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Superstars: इन सितारों के करियर के लिए संजीवनी साबित हुईं ये फिल्में, लिस्ट में कई दिग्गज स्टार्स के नाम शामिल

Mon, 07 Aug 2023 03:49 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Mon, 07 Aug 2023 03:49 PM IST
विज्ञापन
These Movies Proved To Be Lifeline For Stars Salman Khan  Kamal Hasan Shahrukh Khan amitabh bachchan
बॉलीवुड सितारे - फोटो : अमर उजाला

बॉलीवुड में कई ऐसे सितारे हैं जिनकी बड़ी संख्या में फैन फॉलोइंग है। इनकी फिल्मों का उनके प्रशंसकों को बेसब्री से इंतजार रहता है। ये सितारे अब तक कई सुपरहिट फिल्मों में नजर आ चुके हैं। हालांकि, इनमें से बहुत से ऐसे कलाकार भी हैं जो एक समय पर बुरी तरह फ्लॉप हो गए थे, लेकिन तभी उन्होंने एक ऐसी फिल्म साइन की जिसने उनकी किस्मत एक बार फिर से चमका दी। आइए आपको इन सुपरस्टार्स के बारे में बताते हैं...


Rakesh Roshan: 'कोई मिल गया' की शूटिंग के दौरान राकेश रोशन से पूछा गया था ये अजीब सवाल, दंग रह गए थे निर्देशक

These Movies Proved To Be Lifeline For Stars Salman Khan  Kamal Hasan Shahrukh Khan amitabh bachchan
वॉन्टेड फिल्म का एक पोस्
सलमान खान– वॉन्टेड 

सलमान खान को बॉलीवुड का सबसे बड़ा सुपरस्टार माना जाता है। उनकी फिल्में आसानी से 100 करोड़ पार कर लेती हैं। फैंस को उनकी फिल्मों का बेसब्री से इंतजार रहता है। हालांकि, कुछ वर्षों पहले उनकी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप रहती थीं। प्रभुदेवा की फिल्म वॉन्टेड से सलमान की किस्मत फिर से चमक उठी और उन्होंने इसके बाद एक से बढ़कर एक ब्लॉकबस्टर फिल्में देनी शुरू कर दी।

These Movies Proved To Be Lifeline For Stars Salman Khan  Kamal Hasan Shahrukh Khan amitabh bachchan
पठान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
शाहरुख खान- पठान

शाहरुख खान को बॉलीवुड का बादशाह भी कहा जाता है। 90 के दशक से ही शाहरुख करोड़ों दिलों पर अपनी अदाकारी से राज कर रहे हैं। हालांकि, बीते कुछ समय से उनकी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर लगातार फ्लॉप हो रही थीं, लेकिन पठान ने उन्हें एक बार फिर से दमदार वापसी करा दी है। इस फिल्म से शाहरुख ने फिर से साबित कर दिया है कि इंडस्ट्री के असली किंग वही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
These Movies Proved To Be Lifeline For Stars Salman Khan  Kamal Hasan Shahrukh Khan amitabh bachchan
मोहब्बतें - फोटो : सोशल मीडिया
अमिताभ बच्चन- मोहब्बतें

अमिताभ बच्चन 70 के दशक से लगातार अब तक फिल्मी दुनिया में सक्रिय हैं। बॉलीवुड के सबसे बड़े सितारों में उनकी भी गिनती होती है। 50 साल से अधिक के करियर में उन्होंने दर्जनों सुपरहिट फिल्में दी हैं। हालांकि 90 के दशक में उनका करियर ग्राफ धीरे-धीरे नीचे आने लगा था। लंबे समय तक संघर्ष के बाद यशराज फिल्म्स की मोहब्बतें ने उनके करियर के लिए संजीवनी का काम किया और इस फिल्म से उन्होंने जबर्दस्त वापसी की। बाद में, वह कई सुपरहिट फिल्मों का हिस्सा रहे।

विज्ञापन
These Movies Proved To Be Lifeline For Stars Salman Khan  Kamal Hasan Shahrukh Khan amitabh bachchan
विक्रम - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
कमल हसन-विक्रम

साउथ के बड़े सुपरस्टार्स में कमल हसन का नाम भी शुमार होता है। तमिल इंडस्ट्री के अलावा बॉलीवुड में भी कमल अपनी अदाकारी का जादू बिखेर चुके हैं। कमल को केवल दक्षिण भारत में नहीं बल्कि पूरे देश में भरपूर प्यार मिलता है। लेकिन बाकी कलाकारों की तरह कमल का करियर ग्राफ एक समय पर नीचे गिरता चला जा रहा था। उनके डूबते करियर को लोकेश कानगराज की फिल्म विक्रम से काफी ज्यादा मदद मिली है। बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म सुपरहिट साबित हुई और कमल हासन का करियर एक बार फिर पटरी पर आ गया। कमल जल्दी शंकर के निर्देशन में बनी फिल्म इंडियन 2 में नजर आने वाले हैं। माना जा रहा है कि यह फिल्म भी टिकट खिड़की पर जबर्दस्त कारोबार कर सकती है।
Wamiqa Gabbi: वरुण धवन के साथ स्क्रीन साझा करेंगी वामिका गब्बी, एटली की फिल्म में हुई एक्ट्रेस की एंट्री

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed