फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Waheeda Rehman: माधुरी दीक्षित को सीटी बजाते देख चौंक गई थीं वहीदा रहमान, एक्ट्रेस से कही दी थी यह बड़ी बात

Mon, 07 Aug 2023 03:38 PM IST
साक्षी पांडेय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी पांडेय Updated Mon, 07 Aug 2023 03:38 PM IST
विज्ञापन
Waheeda Rehman is shocked to see Madhuri Dixit whistling skills say OMG tum seeti baja leti ho
माधुरी दीक्षित, वहीदा रहमान - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड की 'धक-धक गर्ल' कही जाने वाली अभिनेत्री माधुरी दीक्षित अपनी दमदार एक्टिंग की वजह से फैंस के दिलों पर राज करती हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने हम आपके हैं कौन, देवदास, खलनायक जैसी बेहतरीन फिल्मों में अपनी जबर्दस्त एक्टिंग की हैं। इतना ही नहीं बी-टाउन की यह हसीना डांस में भी माहिर हैं।  
Waheeda Rehman is shocked to see Madhuri Dixit whistling skills say OMG tum seeti baja leti ho
माधुरी दीक्षित - फोटो : instagram
मगर इसके अलावा उनकी एक और खूबी है, जिसे देखकर वेटरन एक्ट्रेस वहीदा रहमान हैरान रह गई थीं। जी हां, सोशल मीडिया पर इन दिनों वहीदा और माधुरी का एक पुराना वीडियो क्लिप तेजी से वायरल हो रहा है। कहा जा रहा है कि वायरल हो रहा यह क्लिप साल 2021 का है, जब दोनों टीवी के पॉपुलर रियलिटी शो डांस दीवाने के सेट पर एक साथ नजर आए थे। 
 
Waheeda Rehman is shocked to see Madhuri Dixit whistling skills say OMG tum seeti baja leti ho
वहीदा रहमान - फोटो : सोशल मीडिया
इस दौरान वहीदा माधुरी के सीटी बजाने के हुनर को देखकर चौंक गई थीं। इसके बाद उन्होंने एक्ट्रेस से पूछा, “तुम सिटी वाकाई बजा लेती हो? इस पर माधुरी ने सिर हिलाया, "हां।" फिर वहीदा कहती हैं, "हे भगवान।" उन्होंने आगे कहा कि मुझे मेरे बच्चों और चचेरे भाइयों ने सीटी बजाना सिखाने की कोशिश की, लेकिन मैं सीख नहीं पाई, जिसके बाद माधुरी ने कहा, "मैं सीटी बजाना अपने बिल्डिंग के लड़कों को सिखाती थी।"
विज्ञापन
विज्ञापन
Waheeda Rehman is shocked to see Madhuri Dixit whistling skills say OMG tum seeti baja leti ho
माधुरी दीक्षित - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि माधुरी दीक्षित ने हाल ही में अपनी फिल्म 'खलनायक' के 30 साल पूरे होने का जश्न मनाया। उन्होंने एक रील शेयर करते हुए लिखा, “आज खलनायक के 30 साल पूरे होने का जश्न मना रही हूं! अविश्वसनीय गाने, चिरस्थायी यादें और अपार प्यार खलनायक को इतना प्यार दिखाने के लिए धन्यवाद। फिल्म से आपका पसंदीदा गाना कौन सा था? #खलनायक #मूवी #30yearsofkhalnaik।”
विज्ञापन
Waheeda Rehman is shocked to see Madhuri Dixit whistling skills say OMG tum seeti baja leti ho
माधुरी दीक्षित - फोटो : सोशल मीडिया
वहीं, वर्कफ्रंट की बात करें तो एक्ट्रेस आखरी बार वेब सीरीज 'द फेम गेम' में नजर आई थीं। फिलहाल माधुरी इन दिनों फिल्मी दुनिया से दूर हैं। 

यह भी पढ़ें- Rakesh Roshan: 'कोई मिल गया' की शूटिंग के दौरान राकेश रोशन से पूछा गया था ये अजीब सवाल, दंग रह गए थे निर्देशक

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed