फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Amarujala samvad 2023: सोचा नहीं था कि गदर को इतना प्यार मिलेगा, अमर उजाला संवाद कार्यक्रम में बोले सनी देओल

Mon, 07 Aug 2023 02:50 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Mon, 07 Aug 2023 02:50 PM IST
विज्ञापन
Amarujala samvad 2023: Gadar 2 Star Sunny Deol talks About His upcoming film in samwad punjab chandigarh
अमर उजाला संवाद में सनी देओल-अमीषा पटेल - फोटो : अमर उजाला

बॉलीवुड अभिनेता और पंजाब के गुरदासपुर से सांसद सनी देओल ने आज 'अमर उजाला संवाद' कार्यक्रम में शिरकत की। आगामी फिल्म 'गदर 2' को लेकर सुर्खियां बटोर रहे सनी देओल ने अमर उजाला संवाद में मनोरंजन जगत की नई दिशाओं पर रोशनी डाली। बता दें कि पत्रकार मीनाक्षी कंडवाल इस कार्यक्रम की मॉडरेटर रहीं। सनी देओल से कार्यक्रम में पूछा गया कि तारा सिंह आज पंजाब में है, क्या कहेंगे? इस पर एक्टर ने कहा, 'तारा सिंह है ही पंजाब से। जब यह फिल्म बनी थी तो हमें नहीं पता था कि जनता को इतनी अच्छी लगेगी कि गदर बन जाएगी। उसी वजह से हम यहां हैं'।


Amarujala samvad 2023: Gadar 2 Star Sunny Deol talks About His upcoming film in samwad punjab chandigarh
सनी देओल - फोटो : सोशल मीडिया

एक्टर से कार्यक्रम के दौरान पूछा गया कि जब 2001 में 'गदर' आई थी, तब लोगों में इसे लेकर दीवानगी थी। पंजाब में इस फिल्म का प्रमोशन कितना अलग है? इस पर सनी देओल ने कहा, '22 साल हो गए हमारी फिल्म 'गदर' को। वह लोगों के दिल में थी। कौन आदमी नहीं चाहेगा कि उसे राजकुमारी मिल जाए। वही सपना लेकर तारा सिंह निकला था। बंटवारा हो गया, लेकिन प्यार उसकी ताकत थी। उसका परिवार बन गया। उसके परिवार को आपने पसंद किया। हर आदमी चाहता है कि परिवार एक रहे। परिवार ही हमारी दुनिया होती है। तारा सिंह ऐसा किरदार है, जो परिवार के लिए अपनी जान दे देता है, लेकिन उस पर आंच नहीं आने देता। इसी वजह से हर आदमी बच्चे और बुजुर्ग को यह फिल्म पसंद आई है। जब बताया गया कि 'गदर-2' बनानी है तो लगा कि ये कैसे कर सकते हैं। हमने सोचा कि पहली 'गदर' से पंगा नहीं लेना चाहिए।

Amarujala samvad 2023: Gadar 2 Star Sunny Deol talks About His upcoming film in samwad punjab chandigarh
सनी देओल - फोटो : सोशल मीडिया

सनी देओल से अगला सवाल पूछा गया कि 'गदर' के सीक्वल का विचार कैसे आया? इस पर एक्टर ने कहा कि 'गदर 2' का विचार हमारे डायरेक्टर अनिल शर्मा जी लेकर आए थे। मैंने उनसे कई बार कहा कि यह कहानी अच्छी नहीं है। वह कोविड के वक्त लेकर आए थे। उसकी हालांकि, बुनियादी चीज मुझे बहुत अच्छी लगी और फिर हमने तैयारी की। अब हम आपके सामने हैं 'गदर 2' को लेकर। बहुत खुशी की बात है कि तारा सिंह और सकीना आपके साथ हैं। आप लोग हमारे साथ हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Amarujala samvad 2023: Gadar 2 Star Sunny Deol talks About His upcoming film in samwad punjab chandigarh
अमीषा पटेल - फोटो : सोशल मीडिया

कार्यक्रम में अमीषा पटेल ने शिरकत की। इस दौरान उनसे पूछा गया कि 2001 से लेकर सकीना में बिल्कुल बदलाव नहीं आया है। आप आज भी उतनी ही खूबसूरत हैं। 20 साल की आपकी यात्रा कैसी रही? इस पर अमीषा ने कहा, 'सबसे पहले तो हमारा इतना शानदार स्वागत करने के लिए सभी का शुक्रिया। पंजाब आकर बहुत खुशी होती है। सनी जी के साथ पंजाब आना अलग ही इमोशन है। 20 साल का सफर ऐतिहासिक रहा है। सनी जी के खुद के पापा की फिल्म 'शोले', 'मुगल ए आजम', 'पाकीजा' ऐसी कुछ फिल्में दशकों में एक बार बनती हैं। हमारी खुशनसीबी रही कि 'गदर' बन गई। लोगों के प्यार ने हमें इस ऊंचाई तक पहुंचा दिया कि हम जो भी करते हैं उसकी तुलना 'गदर' से होने लगी। अब 22 साल बाद हमें वह आइकॉनिक किरदार फिर अदा करने को मिले हैं। यह हमारी खुशनसीबी है।
Darsheel Safary: 'कच्छ एक्सप्रेस' के दौरान दर्शील को खूब डांटती थीं रत्ना पाठक? एक्टर ने किया खुलासा

विज्ञापन
Amarujala samvad 2023: Gadar 2 Star Sunny Deol talks About His upcoming film in samwad punjab chandigarh
उत्कर्ष शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

कार्यक्रम में एक्टर उत्कर्ष शर्मा भी उपस्थित रहे। उनसे पूछा गया कि 'गदर' से 'गदर 2' में काफी कुछ बदल गया। बच्चा जवान हो गया? इस पर एक्टर ने कहा, 'लेकिन, उसका प्यार अपनी मां के लिए वैसा ही बरकरार है। दिल से वही है। अपने माता-पिता का वही सम्मान करता है। देशभक्ति भी वही है। लेकिन, जवानी की दहलीज पर है तो थोड़ी बहुत शरारत और मस्ती भी है इस किरदार में वह आप फिल्म में देखिएगा।'
upali Ganguly: फ्रेंडशिप डे पर को-स्टार नीतीश पांडे को याद कर भावुक हुईं 'अनुपमा', कहा- 'यकीन नहीं हो रहा...'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed