29 मई को सिनेमाघरों में रिलीज फिल्म 'द ग्रेट ग्रैंड सुपरहीरो' की रिलीज को आज पूरे छह दिन हो चुके हैं। वहीं 22 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई फिल्म 'चांद मेरा दिल' की रिलीज को आज पूरे 13 दिन हो चुके हैं। जानिए इन दोनों फिल्मों ने आज बुधवार को कितने का कलेक्शन किया है।
लाखों में सिमटी 'द ग्रेट ग्रैंड सुपरहीरो' की कमाई, पटरी पर वापस लौटी 'चांद मेरा दिल'; जानें बुधवार का कलेक्शन
The Great Grand Superhero Vs Chand Mera Dil Collection: सिनेमाघरों में इन दिनों जैकी श्रॉफ की फिल्म 'द ग्रेट ग्रैंड सुपरहीरो' और अनन्या पांडे की 'चांद मेरा दिल' लगी हुई है। जानिए आज बुधवार को इन दोनों फिल्मों ने कितने की कमाई की है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
'द ग्रेट ग्रैंड सुपरहीरो' का अब तक की कमाई
- पहले दिन शुक्रवार को 25 लाख रुपये का कलेक्शन किया
- दूसरे दिन शनिवार को 50 लाख रुपये का कलेक्शन किया
- तीसरे दिन रविवार को 50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया
- चौथे दिन सोमवार को 10 लाख रुपये का कलेक्शन किया
- पांचवें दिन मंगलवार का 17 लाख रुपये की कमाई की
- वहीं आज छठे दिन बुधवार का कलेक्शन भी सामने आ चुका है
'द ग्रेट ग्रैंड सुपरहीरो' का छठे दिन का कलेक्शन
जैकी श्रॉफ की सुपरहीरो फिल्म 'द ग्रेट ग्रैंड सुपरहीरो' की रिलीज को आज बुधवार को पूरे 6 दिन हो चुके हैं। इस फिल्म ने आज सिर्फ 7 लाख रुपये का कलेक्शन किया है, जो कल के मुकाबले काफी कम है। वहीं 'द ग्रेट ग्रैंड सुपरहीरो' ने बॉक्स ऑफिस पर अब तक कुल 1.62 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है।
पहले दिन
3 करोड़ रुपये
दूसरे दिन
3.75 करोड़ रुपये
तीसरे दिन
4.25 करोड़ रुपये
चौथे दिन
2.25 करोड़ रुपये
पांचवें दिन
2.10 करोड़ रुपये
छठे दिन
1.90 करोड़ रुपये
सातवें दिन
2.20 करोड़ रुपये
पहले हफ्ते (कुल)
19.45 करोड़ रुपये
8वें दिन
1.30 करोड़ रुपये
9वें दिन
1.75 करोड़ रुपये
10वें दिन
1.80 करोड़ रुपये
11वें दिन
67 लाख रुपये
12वें दिन
1 करोड़ रुपये
वहीं आज 13वें दिन का कलेक्शन भी सामने आ चुका है
'चांद मेरा दिल' का 12वें दिन का कलेक्शन
अनन्या पांडे की रोमांटिक फिल्म 'चांद मेरा दिल' की रिलीज के आज पूरे 13 दिन हो चुके हैं। इस फिल्म ने आज दूसरे बुधवार को 13वें दिन अभी तक 74 लाख रुपये की कमाई की है, जो लगातार बढ़ेगी। 'चांद मेरा दिल' ने बॉक्स ऑफिस पर अब तक कुल 27.04 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है।