फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

The Immortal Ashwatthama: विक्की कौशल के हाथ से निकली यह बड़ी बजट की फिल्म? मेकर्स को नहीं अभिनेता पर भरोसा

Thu, 28 Jul 2022 10:05 AM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Thu, 28 Jul 2022 10:05 AM IST
विज्ञापन
The Immortal Ashwatthama: Aditya dhar and jio studios fight for casting vicky kaushal hrithik ranveer singh
विक्की कौशल पर नहीं मेकर्स को एतबार - फोटो : social media

बॉलीवुड के पॉपुलर फिल्म निर्माता रॉनी स्क्रूवाला ने कोरोना महामारी से कुछ ही दिन पहले एलान किया था कि, वह एक सुपरहीरो फिल्म बनाएंगे। इस सुपरहीरो फिल्म का नाम 'द इम्मॉर्टल अश्वत्थामा' रखा गया। फिल्म के निर्देशन की कमान रॉनी स्क्रूवाला ने निर्देशक आदित्य धर को सौंपी थी, जिन्होंने फिल्म में मुख्य भूमिका निभाने के लिए विक्की कौशल के नाम पर मुहर लगाई थी। फिल्म के कुछ पोस्टर्स के आने के बाद खबर आई थी कि रॉनी स्क्रूवाला ने फिल्म से अपने हाथ पीछे खींच लिए हैं। आदित्य धर के इस ड्रीम प्रोजेक्ट का बजट ज्यादा होने के कारण इस फिल्म को बंद कर दिया गया था। रॉनी के मना करने के बाद से ही आदित्य को नए निर्माता की तलाश कर रहे थे और उनकी तलाश जियो स्टूडियो पर जाकर खत्म हुई। बहुत मशक्कत के बाद जियो स्टूडियो ने फिल्म में पैसे लगाने के लिए हां की था, लेकिन अब एक बार फिर आदित्य और निर्माताओं के बीच कलह की खबरें आ रही हैं।

The Immortal Ashwatthama: Aditya dhar and jio studios fight for casting vicky kaushal hrithik ranveer singh
विकी कौशल और आदित्य धर - फोटो : सोशल मीडिया

निर्माताओं को हुई कास्टिंग से दिक्कत
आदित्य धर के ड्रीम प्रोजेक्ट 'द इम्मॉर्टल अश्वत्थामा' को लेकर शुरुआत से ही नेगेटिव खबरें आ रही हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक, रॉनी स्क्रूवाला के बाद अब जियो स्टूडियोज के साथ भी आदित्य की तीखी बहस हो गई है। इस बार इस बहस का कारण और कोई नहीं फिल्म के मुख्य अभिनेता के तौर पर चुने गए विक्की कौशल बने। दरअसल, आदित्य ने विक्की कौशल का नाम फिल्म के लीड एक्टर के तौर पर फाइनल किया है, जबकि जियो स्टूडियो को इस प्रोजेक्ट के लिए विक्की कौशल पर बिल्कुल भी भरोसा नहीं है। रिपोर्ट के अनुसार, 'निर्माता को फिल्म में सामंथा रुथ प्रभु को कास्ट करने से कोई परेशानी नहीं है लेकिन उन्हें लगता है कि विक्की कौशल पर 225 करोड़ रुपये इन्वेस्ट करना सही साबित नहीं होगा।'  

The Immortal Ashwatthama: Aditya dhar and jio studios fight for casting vicky kaushal hrithik ranveer singh
विक्की कौशल - फोटो : instagram/vickykaushal09

विक्की की मुश्किलें बढ़ीं
आदित्य धर और विक्की कौशल एक साथ फिल्म 'उरी द सर्जिकल स्ट्राइक' में भी काम कर चुके हैं। इस जोड़ी की यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल साबित हुई थी। इतना ही नहीं फिल्म में अपने अभिनय के लिए विक्की ने खूब तारीफें भी लूटी थीं। इसी वजह से विक्की शुरू से ही इस फिल्म के आदित्य की पहली पसंद थे। आदित्य के मुहर लगाने के बाद से ही विक्की इस फिल्म की तैयारी में जुट गए थे। लेकिन अब जियो स्टूडियो के हाथ खड़े करने के बाद विक्की का फिल्म में कास्ट होना थोड़ा मुश्किल लग रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
The Immortal Ashwatthama: Aditya dhar and jio studios fight for casting vicky kaushal hrithik ranveer singh
रणवीर सिंह और ऋतिक रोशन - फोटो : सोशल मीडिया

ये अभिनेता हैं निर्माताओं की पहली पसंद
आदित्य और निर्माताओं के बीच हुई इस बहस के बाद एक और खबर सामने आ रही है कि 'द इम्मॉर्टल अश्वत्थामा' के लिए जियो स्टूडियोज की पहली पसंद ऋतिक रोशन और रणवीर सिंह हैं। रिपोर्ट के अनुसार, निर्माताओं का मानना है कि आज जब बॉक्स ऑफिस पर फिल्में बुरी तरह से फ्लॉप हो रही हैं, तो वह रिस्क नहीं लेना चाहते। वह किसी बड़े स्टार को लेकर ही फिल्म बनाएंगे। अब देखना होगा कि क्या आदित्य विक्की को कास्ट करने में सफल होते हैं या फिर उन्हें निर्माताओं के आगे झुकना पड़ेगा। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed