Vicky Kaushal: 'द इम्मोर्टल अश्वत्थामा' से बाहर हुए विक्की कौशल तो भड़के फैंस, सलमान को बताया जिम्मेदार
विक्की कौशल अपनी फिल्म 'द इम्मॉर्टल अश्वत्थामा’ के लिए सुर्खियों में छाए हुए हैं। आदित्य धर की इस फिल्म में पहले सारा अली खान और विक्की कौशल के साथ आने की बातें चल रही थीं। लेकिन अब रिपोर्ट्स हैं कि कटरीना कैफ के पति को 'द इम्मॉर्टल अश्वत्थामा’ से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आदित्य धर की फिल्म द इम्मॉर्टल अश्वत्थामा खूब सुर्खियां बटोर रही है। खबर है कि इस फिल्म से विक्की कौशल को बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है और उनकी जगह रणवीर सिंह लेंगे। जिसे लेकर सोशल मीडिया पर चर्चाओं का बाजार गर्म है। इससे पहले फिल्म से सारा अली खान को बाहर किया गया था। अब विक्की को बाहर करने के बाद ट्विटर पर बड़ी बहस छिड़ी हुई है।
काफी लोगों का सवाल है कि आखिर विक्की कौशल को प्रोजेक्ट से बाहर क्यों किया गया। विक्की के फैंस भड़के हुए हैं। कुछ लोगों का कहना है कि रणवीर सिंह ने अपने कनेक्शन के बल पर ये फिल्म हासिल की है तो कुछ कह रहे हैं कि सलमान खान की गर्लफ्रैंड कटरीना से शादी करने की वजह से विक्की के साथ ऐसा हुआ। जिसके बाद ट्विटर पर 'विक्की कौशल करियर ड्रॉप' ट्रेंड करने लगा।
एक यूजर ने इस सब के पीछे सलमान का हाथ बताया, वहीं एक ने कहा कि और करो भाईजान की गर्लफ्रेंड से शादी। एक ने सलमान से सवाल करते हुए कहा कि भाईजान आपने ऐसा क्यों किया। विक्की कौशल को स्पोर्ट करते हुए यूजर ने लिखा कि एक फिल्म ना करने से किसी का करियर नहीं खत्म हो जाता है। विक्की एक अच्छे एक्टर हैं और उन्हें फिल्में मिलती रहेंगी।
द इम्मॉर्टल अश्वत्थामा फिल्म का निर्देशन आदित्य धर करेंगे। बता दें कि विक्की कौशल और आदित्य धर काफी अच्छे दोस्त हैं। दोनों ने मिलकर फिल्म उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक की। अब ऐसे में लोगों को इस बात पर विश्वास नहीं हो रहा कि सच में विक्की के साथ ऐसा कुछ हुआ है। वहीं रणवीर की फिल्में भी फिलहाल कुछ खास कमाल नहीं कर रही हैं। उनकी पिछली कुछ फिल्में जैसे 83, जयेशभाई जोरदार और सर्कस बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह पिट गईं। ऐसे में विक्की कौशल को बाहर कर रणवीर को लेना लोगों के मन मे सवाल खड़ा कर रहा है।
यह भी पढ़ें: राज कुंद्रा के वकील ने लगाई फास्ट ट्रैक ट्रायल की गुहार, कहा- देर से मिला न्याय, न्याय नहीं