फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

साली को देखते ही शक्ति कपूर ने सुनाई ऐसी शायरी, कपिल के सामने बोलीं- 'ऐसे ही बहन को फंसाया'

Mon, 15 Jul 2019 02:01 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Mon, 15 Jul 2019 02:01 PM IST
विज्ञापन
the kapil sharma show attend Padmini Kolhapure and shakti kapoor
the kapil sharma show - फोटो : social media

द कपिल शर्मा शो में इस हफ्ते एक्टर शक्ति कपूर और पद्मिनी कोल्हापुरी ने एंट्री की। शो में पहुंचीं पद्मिनी कोल्हापुरी ने बताया कि उन्होंनेे 7 साल की उम्र में बॉलीवुड में कदम रखा था। कम ही लोगों को पता होगा कि पद्मिनी एक प्लेबैक सिंगर बनना चाहती थीं जबकि उनकी दादी ने एक्टिंग करने पर जोर दिया। इस तरह उन्हें देव आनंद ने फिल्म इश्क इश्क इश्क में कास्ट किया।

the kapil sharma show attend Padmini Kolhapure and shakti kapoor
पद्मिनी कोल्हापुरी - फोटो : सोशल मीडिया

पद्मिनी कोल्हापुरी के खुलासे के बाद कपिल उनसे रिक्वेस्ट करते हैं कि वो उनके सेट पर गाना गाए। पद्मिनी भी उन्हें निराश नहीं करतीं और कहती हैं कि साथ में उन्हें भी गाना पड़ेगा। पद्मिनी ने फिल्म सौतन का गाना 'शायद मेरी शादी का ख्याल..' गाती हैं।

the kapil sharma show attend Padmini Kolhapure and shakti kapoor
पद्मिनी कोल्हापुरी और शक्ति कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

शो में शक्ति कपूर ने जैसे ही एंट्री की उन्होंने पद्मिनी को देखकर शायरी सुनाई। शक्ति कपूर ने कहा कि 'बिना देखे तेरी तस्वीर बना सकता हूं.. बिना मिले तेरा हाल बता सकता हूं.. अरे मेरी मोहब्बत में इतनी ताकत है कि तेरी आंख के आंसू, अपनी आंख से निकाल सकता हूं।'

विज्ञापन
विज्ञापन
the kapil sharma show attend Padmini Kolhapure and shakti kapoor
शक्ति कपूर और पद्मिनी कोल्हापुरी - फोटो : सोशल मीडिया

शक्ति कपूर की इस शायरी को सुनकर पद्मिनी कोल्हापुरी ने तुरंत कहा कि 'ऐसी शायरी सुनाकर ही इन्होंने मेरी बहन को फंसा लिया था।' बता दें कि शक्ति कपूर ने पद्मिनी कोल्हापुरी की बहन शिवांगी से शादी की है। इस तरह रिश्ते में पद्मिनी कोल्हापुरी, शक्ति कपूर की साली लगती हैं। यह किस्सा शुरू होने के बाद शक्ति कपूर ने अपनी लव स्टोरी भी बताई।

विज्ञापन
the kapil sharma show attend Padmini Kolhapure and shakti kapoor
कपिल शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

शक्ति कपूर ने कहा कि 'उस वक्त मैं फिल्म किस्मत कर रहा था। सेट पर एक दिन एक पतली सी लड़की को देखा जो बेहद खूबसूरत थी। मैंने उसे थोड़ी लाइन मारी और चला गया लेकिन मैंने कसम खाई कि शादी करूंगा तो इस मराठन के साथ ही करूंगा। फिर हमने परिवार को बताए बिना शादी कर ली। उसके बाद हमारा बेटा हुआ। मेरे ससुराल वाले भी मान गए।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed