फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Photos: ´द कश्मीर फाइल्स´ के सितारों ने जमकर खेली होली, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहीं तस्वीरें

Sat, 19 Mar 2022 01:15 PM IST
न्यूज डेस्क एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: न्यूज डेस्क Updated Sat, 19 Mar 2022 01:15 PM IST
विज्ञापन
the kashmir files actor anupam kher pallavi joshi director vivek agnihotri holi photos goes viral on social media
टीम- द कश्मीर फाइल्स - फोटो : सोशल मीडिया

विवेक अग्निहोत्री की द कश्मीर फाइल्स की कमाई की रफ्तार थमने का नाम नहीं ले रही है। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हर दिन नया रिकॉर्ड बना रही है। अनुपम खेर स्टारर यह फिल्म अब तक 100 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर चुकी है। होली के दिन भी इस फिल्म ने जबरदस्त कलेक्शन किया। जहां एक ओर फिल्म ताबड़तोड़ कमाई कर रही है। वहीं, इस फिल्म की सफलता से खुश अनुपम खेर, विवेक अग्निहोत्री और पल्लवी जोशी ने जमकर होली का मनाई। अनुपम खेर ने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं जिसमें इस फिल्म से जुड़े सितारों को होली एंजॉय करते देखा जा सकता है।

the kashmir files actor anupam kher pallavi joshi director vivek agnihotri holi photos goes viral on social media
टीम- द कश्मीर फाइल्स - फोटो : सोशल मीडिया

इंस्टाग्राम पर शेयर की होली की फोटोज

अनुपम खेर ने होली के जश्न की फोटोज अपने इंस्टा अकाउंट से शेयर की हैं। इन तस्वीरों के साथ उन्होंने सभी को होली की शुभकामनाएं दी हैं। इस पोस्ट को अब तक 1 लाख 59 हजार से ज्यादा लोगों ने लाइक किया है। लोगों को द कश्मीर फाइल्स की टीम का ये अंदाज काफी पसंद आ रहा है।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Anupam Kher (@anupampkher)

the kashmir files actor anupam kher pallavi joshi director vivek agnihotri holi photos goes viral on social media
द कश्मीर फाइल्स - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

फिल्म की जबरदस्त कमाई की सिलसिला जारी

फिल्म की धुआंधार कमाई का सिलसिला लगातार जारी है। फिल्म ने अब तक कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम किए हैं। भारत में इस फिल्म ने अब तक 120.35 करोड़ की कमाई कर ली है। 8वें दिन इस फिल्म ने आमिर खान की दंगल का रिकॉर्ड तोड़ दिया। रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म ने शुक्रवार को 19 करोड़ से ज्यादा की कमाई की जो दंगल के कलेक्शन से ज्यादा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
the kashmir files actor anupam kher pallavi joshi director vivek agnihotri holi photos goes viral on social media
द कश्मीर फाइल्स - फोटो : सोशल मीडिया

इन राज्यों में टैक्स फ्री है फिल्म

द कश्मीर फाइल्स अपने अच्छे कंटेंट की वजह से लोगों को काफी पसंद आ रही है। दर्शकों के लिए इस फिल्म को कई राज्यों में टैक्स फ्री कर दिया गया है। इनमें गुजरात, मध्य प्रदेश, हरियाणा समेत कई राज्य शामिल हैं। सोशल मीडिया पर भी कई दिनों से फिल्म को लेकर बातें चल रही है। इस फिल्म पर लोग दो धड़ों में बंट गए हैं। कई लोग इस फिल्म को शानदार बता रहे हैं, तो कुछ का मानना है कि इसमें सबकुछ आधा अधूरा दिखाया गया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed