फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

The Kashmir Files: 'तब तो मोदी की बायोपिक को एक हजार करोड़ कमाने चाहिए थे', जानें ऐसा क्यों बोले अनुपम खेर

Sun, 27 Mar 2022 02:20 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Sun, 27 Mar 2022 02:20 PM IST
विज्ञापन
The Kashmir Files Anupam Kher responds to those who accused film of being political and said PM Modi biopic would have earned 1000 crore in bollywood
अनुपम खेर - फोटो : सोशल मीडिया

विवेक अग्निहोत्री की फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। ये फिल्म 11 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और 16 दिन बाद भी फिल्म शानदार कलेक्शन कर रही है। फिल्म में कश्मीरी पंडितों के पलायन की दर्दनाक कहानी को दिखाया गया है, जिसने हर किसी के रोंगटे खड़े कर दिए। फिल्म को हर किसी ने पसंद किया है। हालांकि, कुछ लोग ऐसे भी है, जिसने फिल्म पर राजनीतिक होने का आरोप लगाया है। इन लोगों को अब अनुपम खेर ने जवाब दिया है। अनुपम खेर ने कहा है कि इस फिल्म को राजनीतिक बनाया जा रहा है। 

The Kashmir Files Anupam Kher responds to those who accused film of being political and said PM Modi biopic would have earned 1000 crore in bollywood
द कश्मीर फाइल्स - फोटो : सोशल मीडिया

दरअसल, अनुपम खेर ने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में 'द कश्मीर फाइल्स' पर खुलकर चर्चा की। इस दौरान ही अनुपम खेर से फिल्म के राजनीतिक होने के बारे में पूछा गया, क्योंकि फिल्म को बीजेपी की तरफ से जबरदस्त समर्थन मिल रहा है। इस पर अनुपम खेर ने कहा, 'नहीं... ऐसा बिल्कुल नहीं है। इस फिल्म को राजनीतिक बनाया जा रहा है क्योंकि खिसयानी बिल्ली खंभा नोचे।' 

The Kashmir Files Anupam Kher responds to those who accused film of being political and said PM Modi biopic would have earned 1000 crore in bollywood
अनुपम खेर - फोटो : सोशल मीडिया

अनुपम खेर ने कहा, 'अगर राजनीतिक सपोर्ट किसी भी फिल्म को सफल कर सकता है तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बायोपिक ने 1000 करोड़ रुपये का बिजनेस किया होता। जो लोग आपको मैसेज भेज रहे हैं या फिर जो लोग 'द कश्मीर फाइल्स' के पोस्टर को खून से रंग रहे हैं। ये सवाल उनसे पूछना। यह मुद्दा पूरी दुनिया से जुड़ा हुआ है। अगर इस फिल्म ने 13 दिनों में 200 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस किया है तो इस फिल्म में तार-तार को छुआ गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
The Kashmir Files Anupam Kher responds to those who accused film of being political and said PM Modi biopic would have earned 1000 crore in bollywood
द कश्मीर फाइल्स में मसूरी के विजय मोहन गोयल ने अनुपम खेर का डुप्लीकेट रोल किया। - फोटो : अमर उजाला
देश के कई राज्यों में इस फिल्म को टैक्स फ्री कर दिया गया है। लेकिन दिल्ली में ऐसा नहीं हुआ। दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने फिल्म को टैक्स फ्री करने पर बयान दिया था, जिस पर भी अनुपम खेर ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, 'दिल्ली के सीएम के बयान ने कई लोगों को आहत किया है। वह एक वास्तविक व्यक्ति हैं। वह एक शिक्षित व्यक्ति हैं और एक आईआरएस अधिकारी भी हैं। एक अनपढ़-गवार आदमी भी ऐसी बात नहीं करता है।'
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed