फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

The Kashmir Files: माकपा सचिव सीताराम येचुरी का बड़ा बयान, कहा- देश की सामाजिक एकता को नुकसान पहुंचा सकती है फिल्म

Mon, 21 Mar 2022 06:49 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Mon, 21 Mar 2022 06:49 PM IST
सार

देशभर में इन दिनों विवेक अग्निहोत्री की फिल्म द कश्मीर फाइल्स की चर्चा जोरों शोरों पर है। एक तरफ जहां फिल्म हर रोज नए रिकॉर्ड कायम कर रही है, तो वहीं दूसरी तरफ रोजाना इसे लेकर अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियाएं और बयान सामने आ रहे हैं।

विज्ञापन
The Kashmir Files: CPI(M) secretary Sitaram Yechury said film The Kashmir Files creating a situation that may harm country
सीताराम येचुरी (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook

देशभर में इन दिनों विवेक अग्निहोत्री की फिल्म द कश्मीर फाइल्स की चर्चा जोरों शोरों पर है। एक तरफ जहां फिल्म हर रोज नए रिकॉर्ड कायम कर रही है, तो वहीं दूसरी तरफ रोजाना इसे लेकर अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियाएं और बयान सामने आ रहे हैं। इसी क्रम में अब हाल ही में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) के महासचिव सीताराम येचुरी ने सोमवार को इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि हाल ही में रिलीज हुई फिल्म द कश्मीर फाइल्स देश की सामाजिक एकता और अखंडता को बहुत नुकसान पहुंचा सकती है।

The Kashmir Files: CPI(M) secretary Sitaram Yechury said film The Kashmir Files creating a situation that may harm country
द कश्मीर फाइल्स - फोटो : सोशल मीडिया

कश्मीरी पंडितों पर हुए अत्याचार और पाकिस्तान समर्थित आतंकवादियों के कारण हुए उनके पलायन पर आधारित यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर काफी अच्छा प्रदर्शन कर रही है। हालांकि कई विरोधियों ने फिल्म के निर्माताओं पर इसकी कहानी को तैयार करने के तरीके में सांप्रदायिकता का प्रदर्शन करने का आरोप लगाया है। 23वें माकपा महाराष्ट्र राज्य सम्मेलन में मीडिया से बातचीत करते हुए यह येचुरी ने कहा कि उनकी पार्टी ने सबसे पहले 1990 में कश्मीरी पंडितों की दुर्दशा के बारे में बात की थी। उस समय उनके विधायक ने कश्मीर विधानसभा में जम्मू और कश्मीर के इस मुद्दे को उठाया था।

The Kashmir Files: CPI(M) secretary Sitaram Yechury said film The Kashmir Files creating a situation that may harm country
द कश्मीर फाइल्स - फोटो : सोशल मीडिया

उन्होंने कहा कि कश्मीर के लोगों ने कश्मीरी पंडितों की संपत्तियों को संरक्षित किया। इस दौरान श्रीनगर पुलिस द्वारा दिए गए एक आईटीआई जवाब का हवाला देते हुए ही यह येचुरी ने बताया कि 1990 से अब तक 89 कश्मीरी पंडितों की हत्या कर दी गई। जबकि अन्य धर्मों के लोगों के लिए यह आंकड़ा 1635 था। माकपा सचिव ने आगे कहा कि कश्मीर फाइल्स ऐसी स्थिति पैदा करने की कोशिश कर रही है, जो देश की सामाजिक एकता और अखंडता को भारी नुकसान पहुंचा सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
The Kashmir Files: CPI(M) secretary Sitaram Yechury said film The Kashmir Files creating a situation that may harm country
द कश्मीर फाइल्स - फोटो : Instagram

गौरतलब है कि यह फिल्म बीते कई समय से देश भर में दिन- प्रतिदिन लोकप्रिय होती जा रही है। फिल्म हर रोज कमाई के नए रिकॉर्ड बनाती जा रही है। यही वजह है कि अब इस फिल्म को कोरोना काल की ब्लॉकबस्टर फिल्म कहा जा रहा है। ऐसे में फिल्म की बढ़ती लोकप्रियता को देखते हुए देश के कई राज्यों में इस फिल्म को टैक्स फ्री भी कर दिया गया है। इन राज्यों में मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, कर्नाटक, गुजरात, हरियाणा, त्रिपुरा, गोवा आदि शामिल हैं।

 

विज्ञापन
The Kashmir Files: CPI(M) secretary Sitaram Yechury said film The Kashmir Files creating a situation that may harm country
द कश्मीर फाइल्स - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

फिल्म की बात करें तो द कश्मीर फाइल्स देशभर में 11 मार्च को रिलीज की गई थी। फिल्ममेकर विवेक रंजन अग्निहोत्री के निर्देशन में बनी यह फिल्म 1990 के दशक में कश्मीर में हुए नरसंहार और कश्मीरी पंडितों के पलायन पर आधारित है। फिल्म की स्टार कास्ट की बात करें तो इस ब्लॉकबस्टर फिल्म में अभिनेता अनुपम खेर, मिथुन चक्रवर्ती, पल्लवी जोशी, दर्शन कुमार, मृणाल कुलकर्णी जैसे कलाकार नजर आए हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed