फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

The Kashmir Files: कंगना रणौत ने की 'द कश्मीर फाइल्स' की जमकर तारीफ, कहा- कई भ्रमों को तोड़ती है ये फिल्म

Sun, 13 Mar 2022 07:23 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Sun, 13 Mar 2022 07:23 PM IST
सार

हाल ही में रिलीज हुई फिल्म द कश्मीर फाइल्स इन दिनों सोशल मीडिया पर छाई हुई है। रिलीज होने के साथ ही इस फिल्म को सभी की तरफ से काफी अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है।

विज्ञापन
The Kashmir Files: Kangana Ranaut praised The Kashmir Files fiercely said this film breaks many illusions in the industry
कंगना रणौत ,द कश्मीर फाइल्स - फोटो : सोशल मीडिया

हाल ही में रिलीज हुई फिल्म द कश्मीर फाइल्स इन दिनों सोशल मीडिया पर छाई हुई है। रिलीज होने के साथ ही इस फिल्म को सभी की तरफ से काफी अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है। इतना ही नहीं देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी उसकी तारीफ कर चुका है। ऐसे में बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रणौत ने भी इस फिल्म को लेकर अपनी प्रतिक्रिया जाहिर की है। अपने बयानों और बेबाक अंदाज के लिए मशहूर अभिनेत्री कंगना ने फिल्म पर अपना विचार रखते हुए सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर किया है।

The Kashmir Files: Kangana Ranaut praised The Kashmir Files fiercely said this film breaks many illusions in the industry
कंगना रणौत - फोटो : सोशल मीडिया

हर मुद्दे पर अपनी राय रखने वालीं कंगना रणौत ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर फिल्म द कश्मीर फाइल से जुड़ी दो स्टोरीज शेयर की हैं। शेयर की गईं इन स्टोरीज में कंगना ने विवेक रंजन अग्निहोत्री की इस फिल्म को लेकर कहा कि कश्मीर फाइल्स सिर्फ एक कंटेंट नहीं है, बल्कि बिजनेस का एक बड़ा उदाहरण भी है। इन्वेस्टमेंट या प्रॉफिट प्रमोशन बेशक विचार का विषय हो सकता है, लेकिन यह फिल्म साल की सबसे सक्सेसफुल और मुनाफे वाली फिल्म साबित होगी।

The Kashmir Files: Kangana Ranaut praised The Kashmir Files fiercely said this film breaks many illusions in the industry
कंगना रणौत - फोटो : सोशल मीडिया

अपने पहले पोस्ट में कंगना ने कहा कि यह फिल्म कई मायनों में कई तरह के भ्रमों को तोड़ती है, जैसे कि सिर्फ बड़े बजट वाली फिल्में ही थियेटर्स पर चलती हैं। यह फिल्म लोगों को फिर से सिनेमाघरों में वापस खींच लाई है। मल्टीप्लेक्स की सीट फूल है और यह अविश्वसनीय हैं। बुलीवुड और उनके चमचे सदमे में चले गए हैं। अब सारी दुनिया देख रही है उनको, इनका समय अब खत्म।

विज्ञापन
विज्ञापन
The Kashmir Files: Kangana Ranaut praised The Kashmir Files fiercely said this film breaks many illusions in the industry
द कश्मीर फाइल्स - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

इसके अलावा कंगना रणौत ने शेयर की गई अपनी दूसरी स्टोरी में कहा कि नो चीप पब्लिसिटी, नो फेक नंबर, नो माफिया, नो एंटी नेशनल एजेंडा। देश बदलेगा तो फिल्म भी बदलेगी। फिल्म की बात करें तो 'द कश्मीर फाइल्स' कश्मीरी पंडितों के पलायन पर आधारित है। यह फिल्म 11 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। इस फिल्म में अनुपम खेर, मिथुन चक्रवर्ती, दर्शन कुमार, भाषा सुम्बली, पल्लवी जोशी जैसे कलाकार हैं।

विज्ञापन
The Kashmir Files: Kangana Ranaut praised The Kashmir Files fiercely said this film breaks many illusions in the industry
कंगना रणौत - फोटो : सोशल मीडिया

अभिनेत्री कंगना राणावत की बात करें तो एक्ट्रेस आए दिन किसी न किसी वजह से चर्चा में रहती हैं। अभिनेत्री सर लगभग हर मुद्दों पर अपनी राय खोल कर रखती हैं। वहीं, वर्क फ्रंट की बात करें तो अभिनेत्री जल्द ही अपनी अपकमिंग फिल्म धाकड़ में नजर आने वाली हैं। इसके अलावा एक्ट्रेस इन दिनों अपने डिजिटल रियलिटी शो लॉकअप में बतौर होस्ट भी नजर आ रही हैं।

 

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed