फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' (The Kashmir Files) की लाइन प्रोड्यूसर सराहना ने बीते 30 जून, 2021 को अपने ही घर में आत्महत्या कर ली। बॉलीवुड अभिनेता अनुपम खेर को जैसे ही सराहना के निधन की खबर मिली वह बिल्कुल हैरान हो गए। दरअसल, हाल ही में उनकी बात हुई थी। अनुपम ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर सराहना के लिए एक पोस्ट और उनका आखिरी मैसेज भी साझा किया है। यह पोस्ट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। अनुपम ने बताया कि सराहना ने यह मेसेज मुझे अपने निधन से कुछ दिन पहले ही भेजा था।
दुखद: 'द कश्मीर फाइल्स' की लाइन प्रोड्यूसर ने की खुदकुशी, डिप्रेशन की थीं शिकार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अभिनेता आगे लिखते हैं, ' वह अपने काम में उज्ज्वल, प्रतिभाशाली, मददगार और उत्कृष्ट थी। उसने मुझे मेरी मां के जन्मदिन पर अपनी तरफ से शुभकामनाओं का संदेश भेजा था। मैंने उसे फोन कर उससे बात की थी और मां ने आशीर्वाद दिया था। वो बिल्कुल ठीक लग रही थी और आज मुझे उसके फोन से निधन का मैसेज मिला। जिसने मुझे वास्तव में हिला दिया और मुझे बहुत दुखी किया। उसकी एकदम सुध बुध खोई हुई मां से बात की।'
अनुपम अपने पोस्ट में आगे लिखते हैं, 'डिप्रेशन, आज के यंग जनरेशन को काफी हद तक प्रभावित कर रही है। मैं उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करता हूं और आशा करता हूं कि उनकी मां और भाई को इस दुख से निपटने के लिए ईश्वर शक्ति दे।बहुत दुखद है। ओम शांति'
बता दें कि द कश्मीर फाइल्स को विवेक अग्निहोत्री द्वारा लिखित और निर्देशित है। इसमें मिथुन चक्रवर्ती और अनुपम खेर हैं। यह 15 अगस्त 2021 को रिलीज होने वाली है। यह फिल्म कश्मीरी हिंदुओं के ऊपर आधारित है।