कश्मीरी पंडितों के नरसंहार पर बनी फिल्म 'द कश्मीरी फाइल्स' को देखकर लोग अपने आंसुओं को रोक नहीं पा रहे हैं। एक तरफ जहां लोग इस फिल्म का पूरे दिल से प्रचार कर रहे हैं तो वहीं दूसरी तरफ इसे लेकर विवाद भी है। कुछ लोगों का कहना है कि यह फिल्म मुसलमानों को विलेन बनाने का काम करती है। इस फेरिस्त में बॉलीवुड के मशहूर विलेन प्रकाश राज भी शामिल हो गए हैं।
The Kashmir Files: प्रकाश राज को पसंद नहीं आई 'द कश्मीर फाइल्स', बोले- 'प्रोपागेंडा के अलावा और कुछ नहीं'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्या बोले प्रकाश राज ?
बॉलीवुड में बहुत से लोग 'द कश्मीर फाइल्स' को लेकर अपने-अपने विचार सभी के सामने रखते हुए दिखाई दिए हैं। इनमें से ज्यादातर लोगों को फिल्म बहुत पसंद आई और उन्होंने इसकी खूब तारीफ भी की है। लेकिन कुछ को यह फिल्म केवल एक एजेंडा फिल्म लगी, जो बस लोगों के दिलों में हिंसा को भड़का रही है। ऐसे में अब एक्टर प्रकाश राज ने भी इसपर ट्वीट कर अपने विचार व्यक्त किए हैं। उन्होंने इसमें एक वीडियो शेयर किया, जो फिल्म खत्म होने के बाद थिएटर के अंदर का नजारा दिखा रहा है।
वीडियो में लोगों का हिंसक रूप
प्रकाश राज द्वारा साझा की गई इस वीडियो में लोगों का हिंसक रूप देखने को मिल रहा है। इसमें लोग मुस्लिमों के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए प्रकाश ने लिखा,"द कश्मीर फाइल्स घाव भर रही है या हिंदू मुस्लिमों के बीच नफरत के बीज बो रही है? मैं बस पूछ रहा हूं।"
#kashmirifiles this propaganda film … is it healing wounds or sowing seeds of hatred and inflicting wounds #Justasking pic.twitter.com/tYmkekpZzA
— Prakash Raj (@prakashraaj) March 18, 2022
विवेक अग्निहोत्री सवालों के घेरे में
Dear supreme Actor turned Producer.. will you arm twist these files too .. and release them #justasking pic.twitter.com/IuiEslWidB
इसके बाद तो जैसे प्रकाश राज ने ट्विटर पर सवालों की झड़ी लगा दी। इस वीडियो के बाद उन्होंने और भी कई ट्वीट करते हुए विवेक से सवाल पूछे। एक ट्वीट के जरिए उन्होंने विवेक से दिल्ली दंगे, गोधरा केस, नोटबंदी और कोविड जैसी 'फाइल्स' को बनाने के बारे में पूछा और लिखा,"क्या इन फाइल्स को बनाना पसंद करेंगे?"
प्रकाश राज का आरोप
Piles n Files Statutory Warning…
प्रकाश ने अपने अगले ट्वीट में कहा इस फिल्म से केवल हिंदुओं और मुसलमानों को बांटने की कोशिश की जा रही है। पूरा देश हिंदू और मुस्लमानों में तब्दील हो जाएगा और जल्द ही हम भारतीय अल्पसंख्यकों में तब्दील हो जाएंगे। इन ट्वीट्स के बाद प्रकाश को लगातार ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है। लोग उनके खिलाफ भद्दे कमेंट कर रहे हैं।
If these bigots continue to divide our nation into Hindus n Muslims… We INDIANS will be a minority soon #justasking