फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

The Kashmir Files: दिल्ली और यूपी में फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ ने लूट ली महफिल, बाकी राज्यों में कमाई का रहा ये हाल

Sun, 20 Mar 2022 10:13 PM IST
शशि सिंह अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: शशि सिंह Updated Sun, 20 Mar 2022 10:13 PM IST
विज्ञापन
The Kashmir Files Territory wise collection day 9 delhi up and east Punjab theatres did excellent business
द कश्मीर फाइल्स - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ के कारोबार जिस तरह दिन पर दिन तरक्की कर रहा है, उससे इसके 300 करोड़ रुपये का आंकड़ा अगले दो हफ्ते में छू लेने के आसार बनने लगे हैं। ऐसा हुआ तो किसी भी हिंदी फिल्म का अपनी लागत से 20 गुना कमाई करने का ये नया रिकॉर्ड होगा, इससे पहले 1975 में रिलीज हुई फिल्म ‘जय संतोषी मां’ ने ऐसा करतब कर दिखाया था। फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ के कलेक्शन का अगर देश के मूड के हिसाब से विश्लेषण करें तो पता चलता है कि इसे हिट बनाने में दिल्ली, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हरियाणा, चंडीगढ़ पंजाब और हिमाचल प्रदेश जैसे राज्यों का अहम योगदान रहा है।

The Kashmir Files Territory wise collection day 9 delhi up and east Punjab theatres did excellent business
द कश्मीर फाइल्स - फोटो : amar ujala

फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ फिल्म की शनिवार तक की कमाई 141.25 करोड़ रुपये हो चुकी है। नौ दिन की इस कमाई में अकेले उत्तर भारत के राज्यों का योगदान करीब 40 करोड़ रुपये का रहा। फिल्म ने दिल्ली, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड में करीब 26.50 करोड़ रुपये कमाए हैं और पंजाब, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा और चंडीगढ़ में फिल्म ने 13 करोड़ रुपये का कारोबार किया। इन उत्तर भारतीय राज्यों के मुकाबले मुंबई और अहमदाबाद जैसे बड़े शहरों वाले राज्यों महाराष्ट्र और गुजरात में फिल्म 27 करोड़ का ही कारोबार कर पाई। फिल्म की सबसे कम कमाई असम और उड़ीसा जैसे गैर हिंदी भाषी राज्यों में हुई है। असम में फिल्म ने नौवें दिन तक सिर्फ 96 लाख रुपये और उड़ीसा में करीब एक करोड़ रुपये कमाए।

The Kashmir Files Territory wise collection day 9 delhi up and east Punjab theatres did excellent business
द कश्मीर फाइल्स - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

मध्य भारत के राज्यों में भी फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ ने 8.50 करोड़ रुपये का कारोबार किया। राजस्थान में फिल्म ने पांच करोड़ रुपये कमाए हैं। आंध्र प्रदेश व तेलंगाना में फिल्म की कमाई करीब 3.50 करोड़ रुपये और कर्नाटक 4.19 करोड़ रुपये रही। इस मामले में पश्चिम बंगाल में फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ को ज्यादा प्यार मिला और वहां ये फिलम 4.50 करोड़ रुपये की कमाई करने में सफल रही। बिहार और झारखंड में फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ का प्रदर्शन अपेक्षानुरूप नहीं रहा। वहां ये फिल्म नौ दिन में दो करोड़ रुपये का आंकड़ा भी नहीं छू सकी।

विज्ञापन
विज्ञापन
The Kashmir Files Territory wise collection day 9 delhi up and east Punjab theatres did excellent business
द कश्मीर फाइल्स - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ का नौवें दिन तक भारत में कुल कलेक्शन 168.15 करोड़ रुपये का रहा है, इसमें से खर्चे आदि निकालकर फिल्म की नेट कमाई 141.25 करोड़ रुपये रही। फिल्म ने विदेश में अब तक 11.42 करोड़ रुपये कमा लिए हैं। इस हिसाब से फिल्म पूरी दुनिया में बॉक्स ऑफिस पर अब तक 179.57 करोड़ रुपये बटोर चुकी है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed