फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

The Kashmir Files: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने फिल्म पर दी प्रतिक्रिया, कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कही ये बात

Sat, 26 Mar 2022 10:17 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Sat, 26 Mar 2022 10:17 PM IST
सार

देश भर में अपनी रिलीज के बाद से ही सुर्खियां बटोरने वाली फिल्म द कश्मीर फाइल्स का जादू अभी भी लोगों के बीच बरकरार है। पहले दिन से ही यह फिल्म कमाई के नए रिकॉर्ड बनाती नजर आ रही है।

विज्ञापन
The Kashmir Files: Union Home Minister Amit Shah said Kashmir Files should be watched to learn how terror gripped Kashmir during Congress rule
द कश्मीर फाइल्स पर बोले अमित शाह - फोटो : सोशल मीडिया

देश भर में अपनी रिलीज के बाद से ही सुर्खियां बटोरने वाली फिल्म द कश्मीर फाइल्स का जादू अभी भी लोगों के बीच बरकरार है। पहले दिन से ही जहां यह फिल्म कमाई के नए रिकॉर्ड बनाती नजर आ रही है, तो वहीं दूसरी ओर इस फिल्म को देख कई जाने- माने लोग इस पर अपनी प्रतिक्रिया देते नजर आ रहे हैं। इसी बीच अब केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दी शनिवार को इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। अमित शाह ने कहा कि लोगों को यह जानने के लिए फिल्म द तस्वीर फाइल्स देखनी चाहिए कि किस तरह से कांग्रेस शासन के दौरान कश्मीर घाटी में अत्याचार और आतंक ने कब्जा कर लिया था।

The Kashmir Files: Union Home Minister Amit Shah said Kashmir Files should be watched to learn how terror gripped Kashmir during Congress rule
अमित शाह से मिली 'द कश्मीर फाइल्स' की टीम - फोटो : सोशल मीडिया

दरअसल, केंद्रीय मंत्री ने अहमदाबाद नगर निगम द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में फिल्म पर अपने विचार रखे। इस दौरान उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने इस फिल्म को नहीं देखा है, उन्हें यह जानने के लिए फिल्म देखनी चाहिए कांग्रेस के शासन के दौरान कैसे अत्याचार और आतंक ने कश्मीर को जकड़ लिया था।

The Kashmir Files: Union Home Minister Amit Shah said Kashmir Files should be watched to learn how terror gripped Kashmir during Congress rule
अमित शाह से मिली 'द कश्मीर फाइल्स' की टीम - फोटो : सोशल मीडिया

उन्होंने आगे कहा कि जब आप सब ने नरेंद्र मोदी को दूसरी बार प्रधानमंत्री बनाया, तो उन्होंने 5 अगस्त 2019 को कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटा दिया। जिस पल नरेंद्र भाई ने ऐसा करने का फैसला किया, देश को यह एहसास हुआ कि जब नरेंद्र मोदी जैसे मजबूत इच्छाशक्ति वाले नेता देश का नेतृत्व करते हैं, तो कुछ भी असंभव नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
The Kashmir Files: Union Home Minister Amit Shah said Kashmir Files should be watched to learn how terror gripped Kashmir during Congress rule
द कश्मीर फाइल्स - फोटो : सोशल मीडिया

गौरतलब है कि यह फिल्म देशभर में लोगों द्वारा काफी पसंद की जा रही है। फिल्म ने कमाई के मामले में अब तक कई रिकॉर्ड बनाए हैं। इतना ही नहीं इससे प्रभावित होकर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी फिल्म की तारीफ कर चुके हैं। फिल्म पर चर्चा करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा था कि इस फिल्म ने उस सच्चाई को दिखाया है, जिसे कई सालों से दबाने की कोशिश की जा रही थी।

विज्ञापन
The Kashmir Files: Union Home Minister Amit Shah said Kashmir Files should be watched to learn how terror gripped Kashmir during Congress rule
द कश्मीर फाइल्स - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

फिल्म की बात करें तो 11 मार्च को रिलीज हुई विवेक रंजन अग्निहोत्री की यह फिल्म कश्मीरी पंडितों पर आधारित है। फिल्म की कहानी 1990 के दशक में कश्मीर में हुए नरसंहार और कश्मीरी पंडितों के पलायन के इर्द-गिर्द घूमती है। फिल्म में अभिनेता अनुपम खेर, मिथुन चक्रवर्ती, दर्शन कुमार, मृणाल कुलकर्णी जैसे कलाकार नजर आए हैं।  वहीं कलेक्शन की बात करें तो इस फिल्म ने वर्ल्ड वाइड 200 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed