{"_id":"64e9ee9ccc72bf10840124f1","slug":"the-kerala-story-actress-adah-sharma-to-buy-flat-where-shushant-singh-rajput-lived-as-per-reports-2023-08-26","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Adah Sharma: सुशांत सिंह राजपूत वाला घर खरीदने जा रही हैं अदा शर्मा? फ्लैट को लेकर यह बड़ी जानकारी आई सामने","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Adah Sharma: सुशांत सिंह राजपूत वाला घर खरीदने जा रही हैं अदा शर्मा? फ्लैट को लेकर यह बड़ी जानकारी आई सामने
एक्ट्रेस अदा शर्मा को 'द केरल स्टोरी' में उनके निभाए किरदार के लिए दर्शकों का खूब प्यार मिला था। यह फिल्म इस साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में से एक है। इस फिल्म से एक्ट्रेस की लोकप्रियता में गजब का इजाफा देखने को मिला है। सोशल मीडिया पर बड़ी संख्या में लोग उन्हें फॉलो करने लगे हैं।
फिल्म की सफलता के बाद एक्ट्रेस जल्द ही एक नया घर खरीदने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। मीडिया रिपोर्ट्स में एक सूत्र के हवाले से बताया गया है कि अदा शहर में एक नया घर खरीदने के लिए तैयार है। एक्ट्रेस को आज (26 अगस्त) बांद्रा वेस्ट के मोंट ब्लैंक अपार्टमेंट में स्पॉट किया गया।
3 of 5
अदा शर्मा
- फोटो : सोशल मीडिया
यह वही इमारत है जहां सुशांत सिंह राजपूत रहते थे। दरअसल, अदा वही फ्लैट खरीदने की तैयारी में है जहां सुशांत रहते थे। सूत्र ने इस बात की पुष्टि भी की है। कुछ समय पहले रिपोर्ट्स में कहा गया था कि सुशांत के फ्लैट के लिए किरायेदार ढूंढना मुश्किल हो रहा है, क्योंकि यह वही अपार्टमेंट था जहां उनका निधन हुआ था। बता दें कि कथित तौर पर अपार्टमेंट का किराया 5 लाख रुपये प्रति माह था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
अदा शर्मा
- फोटो : सोशल मीडिया
हालांकि, अदा इस अपार्टमेंट को खरीद रही हैं न कि इसे किराए पर ले रही हैं। वर्क फ्रंट की बात करें तो अदा ने हाल ही में ट्विटर पर अपने प्रशंसकों को अपडेट दिया था कि उन्होंने आगे क्या साइन किया है। अभिनेत्री ने कहा था, "द केरल स्टोरी के बाद मेरी अगली फिल्म की घोषणा के बारे में पूछने वाले सभी लोगों के लिए मैं जल्द ही इसकी घोषणा करूंगी (पिछले हफ्ते ही बहुत ही रोमांचक चीज साइन की थी और आप उस किरदार को पसंद करने वाले हैं)।
विज्ञापन
5 of 5
अदा शर्मा
- फोटो : सोशल मीडिया
उन्होंने आगे कहा, ''मैंने 2020 में कुछ प्रोजेक्ट्स में काम किया था, जिसमें एक तेलुगु फिल्म सीडी भी है। वहीं, एक फिल्म गिरगिट है, जिसमें मैंने एक पुलिसकर्मी का किरदार निभाया है। इसके अलावा मेरी एक शॉर्ट फिल्म कोफुकु के साथ कुछ और भी फिल्में हैं जो इस साल रिलीज होने जा रही हैं। इसको लेकर मैं काफी उत्साहित हूं।''
Ameesha Patel: 'गदर' की मेकिंग के दौरान जमकर हुआ था अमीषा-अनिल शर्मा का झगड़ा, नहीं हुई थी कई दिन बात
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।