फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

The Kerala Story: 'द कश्मीर फाइल्स' से तुलना पर विपुल शाह ने तोड़ी चुप्पी, बोले- हमारी कोई प्रतिस्पर्धा नहीं

Thu, 18 May 2023 12:30 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क
एंटरटेनमेंट डेस्क Published by: ज्योति राघव Updated Thu, 18 May 2023 12:30 PM IST
विज्ञापन
The Kerala Story: Adah Sharma film producer Vipul Shah says We are not in competition with The Kashmir Files
विपुल शाह-द केरल स्टोरी - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म 'द केरल स्टोरी'बॉक्स ऑफिस पर धुआं उड़ा रही है। फिल्म की रिलीज को आज 14 दिन पूरे हो गए हैं और फिल्म की कमाई 150 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर चुकी है। कुल मिलाकर कमाई के मामले में 'द केरल स्टोरी' 'द कश्मीर फाइल्स' से आगे निकलती दिख रही है। बता दें कि जब से अदा शर्मा की यह फिल्म रिलीज हुई है, तब से इसकी तुलना विवेक अग्निहोत्री की फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' से की जा रही है। इस मामले में अब फिल्म के निर्माता विपुल शाह ने चुप्पी तोड़ी है।

The Kerala Story: Adah Sharma film producer Vipul Shah says We are not in competition with The Kashmir Files
द केरल स्टोरी-द कश्मीर फाइल्स - फोटो : सोशल मीडिया

निर्माता विपुल शाह का मानना है कि दोनों फिल्मों के बीच हो रही तुलना बिल्कुल अनावश्यक है। उन्होंने कहा, 'इसमें कोई शक नहीं  कि विवेक की फिल्म ने शानदार प्रदर्शन किया। लेकिन, उन्होंने इसका अनुमान नहीं लगाया था और न ही उन्होंने मुनाफे के लिए फिल्म बनाई थी। उनके पास बताने के लिए एक कहानी थी और वह दर्शकों के साथ उस कहानी को साझा करना चाहते थे। हमारे पास भी बताने के लिए एक कहानी थी। हमने भी दर्शकों के साथ यह साझा की।'

The Kerala Story: Adah Sharma film producer Vipul Shah says We are not in competition with The Kashmir Files
विपुल शाह-द केरल स्टोरी - फोटो : सोशल मीडिया

विपुल शाह ने आगे कहा कि 'फिल्म 'द केरल स्टोरी' अब दूर-दूर तक फैल चुकी है और यही हमारे लिए खुशी की बात है।' जहां तक मुनाफे की बात है तो विपुल शाह का कहना है कि यह चीज उन्हें बहुत उत्साहित नहीं करती। उन्होंने कहा, 'एक निर्माता या एक निर्देशक के रूप में मैं कभी पैसे के पीछे नहीं भागा। भगवान ने मुझे जो दिया है, उससे मैं बहुत खुश हूं। एक खूबसूरत परिवार और ऐसी फिल्में बनाने के लिए संसाधन मुझे मिले हैं, मैं यही चाहता हूं।'
Adah Sharma: ‘द केरल स्टोरी’ का बॉक्स ऑफिस पर बजा डंका, अदा शर्मा बनीं हिंदी सिनेमा की हीरोइन नंबर वन

विज्ञापन
विज्ञापन
The Kerala Story: Adah Sharma film producer Vipul Shah says We are not in competition with The Kashmir Files
द केरल स्टोरी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

विपुल शाह ने यह भी स्पष्ट कर दिया है कि वह 'द केरल स्टोरी' जैसी फिल्में सिर्फ इसलिए नहीं बनाएंगे, क्योंकि यह चल पड़ी है। उन्होंने कहा, 'मुझसे ऐसी और फिल्में करने की उम्मीद न करें। यह फिल्म हमने किसी इरादे से नहीं बनाई है। ऐसा भी नहीं है कि 'द केरल स्टोरी' ने अच्छा प्रदर्शन किया है, इसलिए यह अब कोई फॉर्मूला हो सकता।'
Richa Chaddha: ऋचा की एक और अंतर्राष्ट्रीय फिल्म का एलान, इस मशहूर सितारे संग अगले महीने से शुरू करेंगी शूटिंग

विज्ञापन
The Kerala Story: Adah Sharma film producer Vipul Shah says We are not in competition with The Kashmir Files
द केरल स्टोरी - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि पांच मई को रिलीज हुई 'द केरल स्टोरी' में अभिनेत्री अदा शर्मा ने लीड रोल प्ले किया है। फिल्म हिंदू लड़कियों के धर्मांतरण और उनके आतंकी संगठन आईएसआईएस को ज्वाइन करने की कहानी को दिखाती है। फिल्म अब तक 165.94 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर चुकी है।
Hrithik Roshan: छत पर एक शेड के नीचे शूट हुआ था ऋतिक रोशन का पहला पोर्टफोलियो, डब्बू रतनानी ने किया खुलासा

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed