फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

The Kerala Story: मॉरीशस में फिल्म की स्क्रीनिंग पर संकट, ISIS समर्थकों ने थिएटर को बम से उड़ाने की दी धमकी

Mon, 29 May 2023 08:40 AM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Mon, 29 May 2023 08:40 AM IST
विज्ञापन
the kerala story screening trouble in mauritius isis supporters threaten to blast the theater with bomb
मूवी द केरल स्टोरी का पोस्टर। - फोटो : social media

द केरल स्टोरी इन दिनों एक ऐसी फिल्म बन चुकी है, जो द कश्मीर फाइल्स की तरह याद रखी जाएगी। अदा शर्मा स्टारर और सुदीप्तो सेन द्वारा निर्देशित फिल्म द केरल स्टोरी इन दिनों खूब चर्चा में है। इस फिल्म को लेकर हर किसी के अपने विचार हैं। कोई इसे प्रोपेगेंडा कह रहा है तो कोई कह रहा है कि जो फिल्म में दिखाया गया है वह वाकई में सच है। लोगों को यह फिल्म बहुत पसंद आई है और इसके लिए मेकर्स की खूब वाहवाही भी हुई है। लेकिन अब मॉरीशस से द केरल स्टोरी को लेकर एक खबर ऐसी आ रही है जो चिंता का विषय है। 

the kerala story screening trouble in mauritius isis supporters threaten to blast the theater with bomb
द केरल स्टोरी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

विपुल अमृतलाल शाह की हाल ही में रिलीज हुई ब्लॉकबस्टर फिल्म द केरल स्टोरी को दुनिया भर में प्यार मिल रहा है। इस फिल्म ने कई रिकॉर्ड तोड़े हैं, और दर्शकों के दिल भी जीते हैं। हाल ही में मॉरिशस में फिल्म की स्क्रीनिंग को लेकर एक ऐसी घटना हुई जिसने सभी को हिलाकर रख दिया है। मॉरीशस के एक थिएटर फ्रेंचाइजी ने विपुल अमृतलाल शाह को एक चिट्ठी भेजी है, जिसमें कुछ ऐसा है जो कि लोगों को डरा सकता है।


इसे भी पढ़ें- Randeep Hooda: वीर सावरकर के किरदार के लिए रणदीप ने ऐसे घटाया वजन, बेहद दिलचस्प है एक्टर की वेट लॉस जर्नी
 
the kerala story screening trouble in mauritius isis supporters threaten to blast the theater with bomb
द केरल स्टोरी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

दरअसल यह चिट्ठी थिएटर फ्रेंचाइजी को आतंकवादी संगठन आईएसआईएस समर्थकों ने भेजी है। इस चिट्ठी में लिखा है, 'सर/मैडम, द मैकिन (थिएटर का नाम) कल खत्म हो जाएगा, क्योंकि हम आपके इस थिएटर में बम लगाने जा रहे हैं। आप सिनेमा देखना चाहते हो, कल आपको बहुत बढ़िया सिनेमा देखने को मिलेगा। मेरे शब्दों पर ध्यान दें कल शुक्रवार के दिन द केरल स्टोरी के लिए हम मैकिन में बम लगा रहे हैं।'

विज्ञापन
विज्ञापन
the kerala story screening trouble in mauritius isis supporters threaten to blast the theater with bomb
द केरल स्टोरी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

बता दें कि द केरल स्टोरी ने पहले दिन से दर्शकों को कुर्सी की पेटी से बांधे रखा है। यह फिल्म दर्शकों के दिलों पर सफल छाप छोड़ चुकी है। द केरल स्टोरी बॉक्स ऑफिस पर भी अच्छा प्रदर्शन कर रही है। अदा शर्मा स्टारर इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 200 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है। देश के अलावा यह फिल्म विदेशों में भी पसंद की जा रही है। 

विज्ञापन
the kerala story screening trouble in mauritius isis supporters threaten to blast the theater with bomb
द केरल स्टोरी - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म की कहानी केरल की चार लड़कियों के धर्मांतरण पर आधारित है, जिसके चलते बहुत से लोग इसको रिलीज करने के विरोध में थे, लेकिन आखिरकार फिल्म  सिनेमाघरों तक पहुंच गई है। स्टारकास्ट की बात करें तो इस फिल्म में अदा शर्मा, योगिता बिहानी, सिद्धि इडनानी और सोनिया बलानी व अन्य लोग शामिल हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed