फिल्म 'द केरल स्टोरी' पर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। केरल के सीएम पिनाराई विजयन, पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी और कांग्रेस नेता व सांसद शशि थरूर के बाद अब शिवसेना नेता और सांसद संजय राउत ने विवादास्पद फिल्म 'द केरल स्टोरी' के खिलाफ अपनी राय दी है, जिसमें केरल में 32,000 हिंदू महिलाओं के संदिग्ध दावे को लेकर सवाल उठाया गया है।
The Kerala Story: 'द केरल स्टोरी' के मेकर्स पर भड़के संजय राउत, फिल्म को बताया 'द कश्मीर फाइल्स' का दूसरा भाग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिवसेना के मुखपत्र सामना में अपने साप्ताहिक कॉलम रोखठोक में लिखते हुए संजय राउत ने 'द केरल स्टोरी' को 'बीजेपी द्वारा एक प्रचार फिल्म' और 'द कश्मीर फाइल्स' का दूसरा भाग बताया। उन्होंने लिखा, 'कर्नाटक चुनावों से पहले हिंदू और मुसलमानों का ध्रुवीकरण करने के लिए बीजेपी ने केरल स्टोरी का इस्तेमाल किया, लेकिन यह अच्छी बात नहीं है।'
Saif Ali Khan: सैफ अली खान पर NRI से मारपीट का आरोप, अगले महीने से शुरू हो सकती है सुनवाई
उन्होंने पूछा, 'केरल की वास्तविक स्थिति क्या है? क्या केरल में हिंदू और ईसाई लड़कियां वास्तव में इस्लाम का शिकार हो रही हैं? क्या यह सच है कि 32,000 हिंदू और ईसाई लड़कियों को आईएसआईएस में भर्ती किया गया था? क्या 'प्यार' के बहाने मासूम लड़कियों को ठगा गया था?'
Zareen Khan: सलमान खान के बिना मुश्किल था इंडस्ट्री में आना, जरीन खान ने अभिनेता की तारीफों के बांधे पुल
'द कश्मीर फाइल्स' के बारे में बात करते हुए राउत ने कहा, 'विवेक अग्निहोत्री ने फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' का निर्देशन किया था। उन्होंने कश्मीर में हिंदू पंडितों पर अत्याचार की वीभत्स तस्वीर पेश की थी। बीजेपी, मोदी-शाह (पीएम मोदी, गृह मंत्री अमित शाह) ने उस फिल्म का इस्तेमाल कश्मीर के लिए किया था। बीजेपी का प्रचार था। मोदी सहित हर कोई 'द कश्मीर फाइल्स' देखने गया था।'
Aashka Goradia: मदर्स डे पर 'कुमुद' फेम आशका ने शेयर की गुड न्यूज, शादी के छह साल बाद बनने जा रही हैं मां
Ayushmann Khurrana: आयुष्मान ने देहरादून में पहली बार किया परफॉर्म, कॉन्सर्ट को लेकर एक्टर ने कही यह बात