बॉलीवुड अभिनेत्री भूमि पेडनेकर इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'थैंक्यू फॉर कमिंग' को लेकर सुर्खियों में छाई हुई हैं। मामी फिल्म फेस्टिवल में अभिनेत्री अपने बोल्ड लुक से दर्शकों के बीच तहलका मचा रही हैं। अभिनेत्री की फिल्म को भी दर्शकों की अच्छी खासी प्रतिक्रिया मिल रही है। अब इस बीच भूमि ने अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा की तारीफ की है और बताया है कि अभिनेत्री संग उनकी पहली मुलाकात कितनी बेहतरीन रही है।
Bhumi Pednekar: प्रियंका के अभिनय की फैन हैं भूमि, अभिनेत्री ने साझा किया देसी गर्ल संग पहली मुलाकात का किस्सा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रियंका चोपड़ा की बहुत बड़ी फैन फॉलोइंग है। साल 2002 में अभिनय में कदम रखने वाली देसी गर्ल ने दो दशकों से अधिक के अपने करियर में एक लंबा सफर तय किया है। इस बीच अब भूमि पेडनेकर ने हाल ही में साझा किया कि वह पहली बार प्रियंका से अपने स्कूल के दिनों के दौरान मिली थीं, जब अभिनेत्री उनके स्कूल में मुख्य अतिथि के रूप में आई थीं। इसके साथ ही अभिनेत्री ने बताया कि वह मुलाकात उनके दिल में हमेशा के लिए रच-बस गई थी।
Dalip Tahil: बचपन से ही एक्टर बनना चाहते थे दलीप ताहिल, एक रेप सीन के लिए अभिनेता ने खाया था तमाचा
मामी मुंबई फिल्म फेस्टिवल के मास्टरक्लास में भूमि पेडनेकर और प्रियंका चोपड़ा का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दोनों आपस में बातचीत में करने में व्यस्त नजर आईं। बातचीत के दौरान भूमि ने याद किया कि कैसे वह पहली बार प्रियंका से मिली थीं। भूमि और प्रियंका के भाई सिद्धार्थ चोपड़ा एक ही स्कूल में गए थे और उनके एनवल फंक्शन के दौरान प्रियंका को मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया था। तब भूमि ने पहली बार प्रियंका को देखा था।
Dalip Tahil: बचपन से ही एक्टर बनना चाहते थे दलीप ताहिल, एक रेप सीन के लिए अभिनेता ने खाया था तमाचा
भूमि ने अपना अनुभव साझा करते हुए कहा, 'हम सभी लोग स्टेज पर परफॉर्मेंस दे रहे थे। पूरे परफॉर्मेंस के दौरान मैं सिर्फ प्रियंका को ही देख रही थी क्योंकि वह ऐसा समय था, जब मैं एक पल के लिए भी अपनी आंखें उनकी तरफ से हटाना सही नहीं समझ रही थी। मैं बस उस पल को कैद कर के रख लेना चाहती थी। भूमि ने बताया कि परफॉर्मेंस के बाद प्रियंका ने उन्हें पीछे मुड़ कर देखा, जो उनके लिए काफी यादगार बन गया था।'
Shefali Shah: एमी अवॉर्ड के लिए नामांकित होने पर ऐसा महसूस कर रही हैं शेफाली शाह, बोलीं-काम है तो सब है
भूमि पेडनेकर के वर्क फ्रंट की बात करें तो बीते दिनों उन्हें महिला केंद्रित फिल्म 'थैंक यू फॉर कमिंग' में देखा गया। भूमि के अलावा शहनाज गिल, कुशा कपिला, शिबानी बेदी, अनिल कपूर भी फिल्म में नजर आए। 'द लेडी किलर' भूमि पेडनेकर की आगामी फिल्म है, जिसमें वह अर्जुन कपूर के साथ स्क्रीन शेयर करती दिखेंगी।