मुफासा और सिम्बा यानी एक पिता और पुत्र की बेहद भावुक कहानी कहती फिल्म द लॉयन किंग की रिलीज में अब गिनती के दिन बचे हैं और इसी बीच शुरू हो गई है चर्चा फिल्म के विलेन स्कार की। स्कार को डिज्नी की एनिमेशन फिल्मों का सबसे खतरनाक विलेन माना जाता है। 25 साल पहले स्कार इसी फिल्म के पहले संस्करण में दिखा था, तबसे लेकर अब तक बच्चे उससे डरते ही रहे हैं।
गब्बर सिंह से थानोस तक, ये हैं फिल्मी दुनिया के 5 विलेन, अब होगी सबसे बड़े विलेन स्कार की एंट्री
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गब्बर सिंह
शोले के गब्बर सिंह का खौफ अभी पचास पचास कोस दूर तक कायम है। अमजद खान अभिनीत इस कालजयी किरदार की हिंदी सिनेमा में वैसे ही गिनती होती है जैसे डिजनी की सारी फिल्मों में स्कार की।
मोगैंबो
आम आदमी के हक के लिए लड़ने वाले मिस्टर इंडिया की तरह ही है अपनी रियासत की रक्षा करने वाला मुफासा। स्कार की कूटनीति और साजिशें अक्सर मिस्टर इंडिया के खतरनाक विलेन मोगैंबो की भी याद दिलाती हैं, यह किरदार परदे पर अमरीश पुरी ने निभाया था।
भल्लालदेव
परिवार में रहकर परिवार के ही खात्मे के ताने बाने बुनने में बाहुबली सीरीज के विलेन भल्लादेव का नाम सबसे ऊपर आता है। वह चूंकि परिवार के बीच रहता है इसलिए उसकी अगली योजना भांप पाना और मुश्किल होता है। स्कार भी परिवार के बीच रहकर ही परिवार के खात्मे का जाल बुनता है।
द जोकर
हीरो किसी कहानी में हीरो तभी बनता है जब कहानी का विलेन उससे भी ज्यादा बलशाली और खतरनाक हो। बैटमैन सीरीज की फिल्मों में जोकर का किरदार भी ऐसा ही है। बैटमैन के वैसे तो बहुत सारे दुश्मन रहे लेकिन जोकर जैसा कमाल कोई नहीं कर पाया। और, यही वजह है कि अब तो जोकर पर भी पूरी एक फिल्म आ रही है।