बॉलीवुड एक्टर अनिल कपूर इन दिनों अपनी स्पाई ड्रामा वेब सीरीज की वजह से जमकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। द नाइट मैनेजर में उनकी एक्टिंग की खूब तारीफ हो रही है। इस बीच उन्होंने बातों-बातों में अपने आगामी प्रोजेक्ट से भी पर्दा उठा दिया है। दरअसल, फिल्मकार शेखर कपूर ने हाल ही में उनकी वेब सीरीज देखकर अभिनेता की जमकर तारीफ की।
Anil Kapoor: अनिल कपूर ने बातों-बातों में उठा दिया राज से पर्दा, इस हॉलीवुड प्रोजेक्ट में नजर आएंगे अभिनेता
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्होंने ट्वीट किया, ''आश्चर्यजनक है कि कैसे अनिल कपूर ने अपने अंदर के अभिनेता को हर नए काम के के साथ कैसे विकसित किया है और ओटीटी ने अनिल को वो सब करने की अनुमति दी है जो मेनस्ट्रीम सिनेमा नहीं देता। आगे क्या है अनिल? आशा करता हूं कि कोई अंतर्राष्ट्रीय प्रोजेक्ट होगा।'' इस ट्वीट का अनिल कपूर ने जवाब देते हुए अपने अगले प्रोजेक्ट के बारे में भी जानकारी दे दी।
Amazing how the actor in @AnilKapoor evolves with everything he does.and OTT allows him to explore what theatrical cinema never did. What’s next Anil? Hope it’s International ? #nightmanager
Tarak Ratan: जूनियर एनटीआर के चचेरे भाई तारक रत्न का निधन, दिल का दौरा पड़ने के बाद अस्पताल में चल रहा था इलाज
उन्होंने ट्वीट किया, "आप बहुत दयालु हैं, शेखर। ओटीटी पूरी तरह से नया बीस्ट है और मुझे यह पसंद है। जहां तक अगले अंतरराष्ट्रीय प्रोजेक्ट का सवाल है, मैं डिज्नी के लिए जेरेमी रेनर के रेनर्वेशन का इंतजार कर रहा हूं...उम्मीद है, मैं आपके शब्दों पर खरा उतरूंगा!"
You're too kind @shekharkapur☺️ OTT is a whole new beast and I love it. As for what's next international I am looking forward to Jeremy Renner’s Rennervations for Disney…Hopefully I'll continue living up to your words! https://t.co/9CIRWXyKar
Bollywood: बायकॉट कल्चर पर शत्रुघ्न सिन्हा का बड़ा बयान, बोले- विरोध के लिए जानबूझकर बैठाई जाती है ट्रोल आर्मी
बता दें कि अनिल कपूर अब तक कई हॉलीवुड फिल्मों नजर आ चुके हैं। ऑस्कर विजेता फिल्म स्लमडॉग मिलिनेय में उन्होंने अहम भूमिका निभाई थी। इसके अलावा वह टॉम क्रूज की फिल्म घोस्ट प्रोटोकॉल में नजर आ चुके हैं। वर्क फ्रंट की बात करें तो अनिल आखिरी बार बॉलीवुड फिल्म जुग जुग जियो में नजर आए थे।
Swara-Kangana: कंगना के ट्वीट पर स्वरा भास्कर ने दी प्रतिक्रिया, खुशी जाहिर करते हुए कह दी यह बड़ी बात
इस फिल्म में उनके अलावा वरुण धवन, कियारा आडवाणी और नीतू कपूर ने भी काम किया था। वहीं, उनकी अपकमिंग बॉलीवुड फिल्मों की बात करें तो अभिनेता जल्द ही रणबीर कपूर की एनिमल और ऋतिक रोशन की फाइटर में अपने अभिनय का जादू दिखाने वाले हैं।
Ant-Man Box Office: बॉक्स ऑफिस पर एंट मैन का जलवा कायम, दूसरे दिन कमाए इतने करोड़