फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

R Madhavan: जूही चावला के साथ घर बसाना चाहते थे आर. माधवन, अभिनेता ने अपनी मां के सामने रखी थी इच्छा

Wed, 22 Nov 2023 04:27 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Wed, 22 Nov 2023 04:27 PM IST
विज्ञापन
The Railway Men Star R Madhavan wanted to marry Juhi Chawla after watching Qayamat Se Qayamat Tak
आर माधवन-जूही चावला - फोटो : सोशल मीडिया

मशहूर अभिनेता आर. माधवन इन दिनों सीरीज 'द रेलवे मेन' को लेकर चर्चा बटोर रहे हैं। भोपाल गैस त्रासदी पर बनी नेटफ्लिक्स की इस सीरीज की जमकर तारीफ हो रही है। इसमें जूही चावला भी अहम रोल में नजर आई हैं। हाल ही में नेटफ्लिक्स की तरफ से एक वीडियो जारी किया गया है। इसमें आर. माधवन अभिनेत्री जूही को लेकर एक दिलचस्प खुलासा करते नजर आए हैं। 


The Railway Men Review: शिव की साधना को कलाकारों का वरदान, इंसानियत के वीरों को सच्ची श्रद्धांजलि देती सीरीज

The Railway Men Star R Madhavan wanted to marry Juhi Chawla after watching Qayamat Se Qayamat Tak
'द रेलवे मेन' - फोटो : सोशल मीडिया

आर. माधवन का कहना है कि वे जूही चावला के साथ शादी करना चाहते थे। बता दें कि साझा किए गए वीडियो में 'द रेलवे मेन' के सभी कलाकार बातें करते नजर आ रहे हैं। इस बीच जूही चावला से आर. माधवन कहते हैं, 'जूही जी मुझे आज सभी के सामने एक बाद कुबूल करनी है।' यह सुनकर जूही चावला काफी हैरान नजर आईं। इसके बाद आर माधवन ने कहा, 'मैं सभी के सामने यह बता दूं कि जब फिल्म 'कयामत से कयामत तक' रिलीज हुई थी तो मैंने मां से कहा था कि मुझे जूही जी से शादी करनी है'।

The Railway Men Star R Madhavan wanted to marry Juhi Chawla after watching Qayamat Se Qayamat Tak
द रेलवे मेन - फोटो : सोशल मीडिया

आर.माधवन की बात सुनकर जूही चावला अपनी हंसी नहीं रोक पाईं। इसके बाद माधवन ने कहा, 'हां, और यह तब इकलौता लक्ष्य था कि मुझे जूही चावला जी से शादी करनी है।' इस दौरान बाबिल खान ने बीच में टोकते हुए कहा, मुझे भी एक बात बतानी है। इस पर आर. माधवन ने कहा, 'पहले मुझे मेरा कंफेशन पूरा करने दो तब बताना'। माधवन ने आगे कहा, 'मैंने सोचा रियल में तो हुआ नहीं, रियल में ही सही। हम रुके हुए थे कि हमें जूही जी के साथ काम करने का मौका मिले। मैं अब बेहद खुश हूं'।

विज्ञापन
विज्ञापन
The Railway Men Star R Madhavan wanted to marry Juhi Chawla after watching Qayamat Se Qayamat Tak
द रेलवे मेन - फोटो : सोशल मीडिया

आर. माधवन ने आगे कहा, 'ऐसा पहली बार हुआ है कि मैं कास्ट हो चुका हूं, एक्ट भी कर चुका हूं, जब तक मेरी हीरोइन कास्ट ही नहीं हुई है। इनकी कास्टिंग मेरी शूटिेग के बाद हुई थी। हम साथ में काम नहीं कर पाए और अब मुझे बेहद खुशी है कि वे इसका हिस्सा हैं'।

विज्ञापन
The Railway Men Star R Madhavan wanted to marry Juhi Chawla after watching Qayamat Se Qayamat Tak
जूही चावला - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

मालूम हो 'कयामत से कयामत तक' में जूही चावला के साथ आमिर खान लीड रोल में थे। फिल्म का निर्देशन मंसूर खान ने किया था। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई थी। बात 'द रेलवे मेन' की करें तो शिव रवैल के निर्देशन में बनी इस सीरीज में के के मेनन , बाबिल खान , दिव्येंदु शर्मा और दिब्येंदु भट्टाचार्य जैसे सितारे भी हैं।
Asha Parekh: 'मैं जेल में पैदा होती अगर...', आशा पारेख ने सुनाया अपनी मां सुधा पारेख से जुड़ा मजेदार किस्सा

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed