बॉलीवुड के सुपरस्टार ऋतिक रोशन के पिता राकेश रोशन अपने जमाने के फेमस अभिनेता रहे हैं। एक्टिंग के बाद उन्होंने अपनी किस्मत निर्देशन में आजमाई। अब वह बॉलीवुड के मशहूर निर्देशक हैं। उन्होनें बॉलीवुड में एक से बढ़कर एक फिल्में दी हैं। करण अर्जुन, कोई मिल गया, कृष, कृष 2, कोयला, खुदगर्ज जैसी तमाम सुपरहिट फिल्में उनके नाम दर्ज हैं।
किस्सा: बीमारी की वजह से गंजे नहीं हैं राकेश रोशन, क्या आप जानते हैं उनके सिर पर एक भी बाल न होने की असल वजह
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मांगी थी मन्नत
दरअसल, बात साल 1987 की है। जब राकेश रोशन ने बतौर डायरेक्टर पहली बार काम किया था। उन्होंने फिल्म 'खुदगर्ज' का निर्देशन किया था। इस फिल्म की रिलीज से पहले राकेश ने तिरुपति बालाजी जाकर अपनी फिल्म की सफलता के लिए मन्नत मांगी थी। उन्होंने मन्नत मांगते हुए कहा था कि फिल्म अगर सफल रही तो वह वह तिरुपति आकर अपने बाल दान कर देंगे।
भूल गए अपनी मन्नत
31 जुलाई, 1987 को उनकी फिल्म 'खुदगर्ज' रिलीज हुई और बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट हो गई। हालांकि इसके बाद उनका मन बदलने लगा और वह गंजे होने से कतराने लगे। इतना ही नहीं वह मन्नत भूल गए और अपना प्रण पूरा नही किया। लेकिन उनकी मन्नत वाली बात उनकी पत्नी पिंकी को पता थी। वह समय समय पर उन्हें उनकी मन्नत के बारे में याद दिलाया करती थीं।
मन्नत पूरी करने के साथ खाई कसम
राकेश रोशन ने तिरुपति बालाजी जाकर अपने बालों को मुंडवा लिया। लेकिन बाल दान करने के साथ ही उन्होंने कसम खाई कि वह कभी भी अपने सिर पर बाल नहीं रखेंगे। इसके साथ ही राकेश की सक्सेस स्टोरी भी शुरू हो गई। इसके बाद उनकी तमाम फिल्में हिट होती चली गईं। राकेश रोशन के बतौर निर्देशक सफलता की कहानी यही से शुरु हुई।
कृष 4 पर कर रहे हैं काम
राकेश ने ऋतिक रोशन के साथ मिलकर कृष फ्रेंचाइजी की चौथी फिल्म 'कृष 4' पर काम कर रहे हैं। जिसका काम जल्द ही शुरु होने जा रहा है। साथ ही राकेश ने अपने फिल्मी करियर में आखिर क्यूँ?, श्रीमान श्रीमती, होटल, खून भरी मांग आदि जैसी शानदार फिल्मों में अभिनय किया।