फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अर्श से फर्श तक: रातों रात स्टार बनी थीं रानू मंडल, पल में मिली शोहरत के बाद हुईं गुमनाम

Wed, 08 Sep 2021 03:34 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Wed, 08 Sep 2021 03:34 PM IST
विज्ञापन
The rise and fall: Ranu Mandal became a star overnight became anonymous after getting fame in the moment
रानू मंडल - फोटो : सोशल मीडिया

लता मंगेशकर का गाना गाकर रातोंरात स्टार बनीं रानू मंडल का जीवन प्रसिद्धि के बाद पहले जैसा नहीं रहा। अपनी आवाज के दम पर इंटरनेट सेंसेशन बनने वालीं रानू ने जो भी पहना और गाया सब सुर्खियों में छाया रहा। पश्चिम बंगाल के राणाघाट स्टेशन से मशहूर हुईं रानू का गाया 'तेरी मेरी कहानी' गाना रिलीज होते ही सोशल मीडिया सेंसेशन बन गया। हर तरफ उन्हीं की चर्चा थी और उनकी लोकप्रियता आसमान छू रही थी।

लेकिन, रातोंरात चमका रानू मंडल की किस्मत का यह सितारा जल्द ही गायब भी हो गया। नवंबर 2019 में रानू मंडल ने हिमेश रेशमिया के साथ तीन गाने रिकॉर्ड किए थे। लेकिन बीते दिनों में किसी ने भी उनके बारे में कुछ नहीं सुना है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कोरोना महामारी के चलते उनकी हालत खराब हो गई है। इन दिनों रानू को मुंबई में कोई काम नहीं मिल रहा है, जिसके चलते वह काफी परेशान भी हैं।

The rise and fall: Ranu Mandal became a star overnight became anonymous after getting fame in the moment
रानू मंडल - फोटो : सोशल मीडिया

एक के बाद एक विवादों में घिरी रानू

दरअसल, अचानक मिली शोहरत के बाद एक के बाद एक विवादों में घिरी 'राणाघाट की लता' अब नए मौकों की तलाश में हैं। जानकारी के मुताबिक लोकप्रिय होने के बाद, रानू अपना पुराना घर छोड़ एक नए घर में शिफ्ट हो गई थीं। लेकिन बाद में मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया कि वह इस नए घर को छोड़कर अपने पुराने घर वापस लौट गई हैं। खबरों की मानें तो रानू के पास बॉलीवुड में ज्यादा काम नहीं था। ऐसे में आर्थिक रूप से हालत खराब होने की वजह से वह वापस अपने पुराने घर लौंट गईं।

The rise and fall: Ranu Mandal became a star overnight became anonymous after getting fame in the moment
रानू मंडल - फोटो : सोशल मीडिया

रानू के बरताव में आया बदलाव
वहीं, रानू की ऐसी हालात पर सोशल मीडिया पर उनके बरताव को लेकर भी काफी चर्चा हुई थी। दरअसल, स्टार बनने के बाद रानू मंडल के तेवर काफी बदल गए थे। उन्हें कई बार फैंस और मीडिया के साथ भी बदतमीजी करते देखा गया था। इतना ही नहीं हिमेश के साथ भी रानू की लड़ाई को लेकर खबरें सामने आईं थी। इस वजह से उन्हें काफी ट्रोल भी किया गया था। यहां तक कि सोशल मीडिया पर लोग उन्हें घंमडी कहने लगे थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
The rise and fall: Ranu Mandal became a star overnight became anonymous after getting fame in the moment
रानू मंडल - फोटो : सोशल मीडिया

वीडियो वायरल होने से मिली प्रसिद्धि

बता दें कि रानू मंडल का एक शख्स ने पश्चिम बंगाल के राणा घाट के रेलवे स्टेशन पर लता मंगेशकर के गाने 'एक प्यार का नगमा' गाते हुए वीडियो बनाया था। इस वीडियो को व्यक्ति ने सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया था। वीडियो के वायरल होते ही रानू मंडल रातोंरात स्टार बन गईं थी। वहीं, जल्द ही रानू मंडल की असल जिंदगी पर बायोग्राफी बनने वाली है। खबरों के मुताबिक इस फिल्म में वो खुद अपनी आवाज में गाना गाएंगी।

विज्ञापन
The rise and fall: Ranu Mandal became a star overnight became anonymous after getting fame in the moment
रानू मंडल - फोटो : सोशल मीडिया

जल्द आएगी रानू मंडल की बायोग्राफी

निर्देशक हृषिकेश मंडल के मुताबिक पहले इस फिल्म को बंगाली में शूट करने की योजना थी। लेकिन, फिर फिल्म को हिंदी में शूट करने का फैसला किया। निर्देशक ने बयाता कि इस फिल्म में रोल के लिए पहले “मेरे दिमाग में सुदीप्ता चक्रवर्ती का नाम था। सुदीप्ता उत्सुक थी लेकिन तारीखों की कुछ समस्या के कारण वह इस प्रोजेक्ट में शामिल नहीं हो पाईं। हालांकि, इसके लिए मेरे विचार में कई कलाकारों के नाम थे। लेकिन, सभी ने रानू मंडल का किरदार निभाना अपमानजनक समझा। अंत में, इशिका डे भूमिका निभाने के लिए तैयार हो गईं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed