साउथ फिल्म इंडस्ट्री के शानदार अभिनेता प्रभास इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘राधे श्याम’ को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। इस फिल्म में प्रभास खूबसूरत अभिनेत्री पूजा हेगड़े के साथ रोमांस करते नजर आएंगे, जिसकी एक झलक फिल्म के गानों में देखने को मिल चुकी है। ये फिल्म 14 जनवरी को रिलीज होगी। इस फिल्म का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इसी बीच आज यानी 23 दिसंबर को फिल्म का ग्रैंड प्री-रिलीज इवेंट हैदराबाद में आयोजित किया गया है। ये इवेंट रामोजी फिल्म सिटी में होने जा रहा है, जिसकी तैयारियां जोरो-शोरों से चल रही हैं। इस खास मौके की कुछ तस्वीरें व वीडियो भी सामने आई हैं, जिसमें इवेंट का बड़ा सेट साफ देखा जा सकता है।
Radhe Shayam: ग्रैंड तरीके से आज रिलीज होगा ‘राधे श्याम’ का धांसू ट्रेलर, सामने आईं इवेंट की झलकियां
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस इवेंट की तैयारियां लंबे समय से चल रही हैं। ट्रेलर को लॉन्च करने के लिए एक काफी बड़ा सेट बनाया गया है तो वहीं बैठने के लिए भी काफी बड़ी जगह है। ट्रेलर लॉन्च से पहले प्रभास ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने फिल्म का रोमांटिक पोस्टर शेयर किया है, जिस पर लिखा है, 'आज ट्रेलर लॉन्च हो रहा है। राधेश्याम की मनमोहक दुनिया को देखने के लिए आप और इंतजार नहीं कर सकते। आज इसकी एक झलक मेरे प्रिय प्रशंसकों के लिए लॉन्च किए जाने वाले ट्रेलर के साथ साझा कर रहा हूं। बने रहें।'
‘राधे श्याम’ के मेकर्स ने कुछ समय पहले ही फिल्म का टीचर रिलीज किया था, जिसे दर्शकों द्वारा काफी ज्यादा पसंद किया गया था। इस टीजर में प्रभास का धांसू किरदार देखने को मिला था, जिसमें प्रभास दुनिया की तरफ देखते हुए कहते हैं कि ना मैं भगवान हूं और ना ही मैं तुम लोगों में से एक हूं। इस टीजर की शुरुआत में पूजा और प्रभास की दमदार केमिस्ट्री देखने को मिल थी, जिसमें दोनों एक साथ काफी सुंदर लग रहे थे।
इतना ही नहीं, फिल्म के कई गाने भी रिलीज हो चुके हैं जिसमें सबसे ज्यादा पसंद किया जाने वाला सॉन्ग ‘आशिकी आ गई..’ है। ये इस फिल्म का रोमांटिक ट्रेक है, जिसमें अरिजीत सिंह ने अपनी आवाज दी है। फिल्म के गाने और टीजर के बाद फैंस ट्रेलर का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
बता दें कि प्रभास और पूजा हेगड़े की ये फिल्म राधाकृष्ण कुमार के डायेक्शन में बन रही है। इस फिल्म में सचिन खेडेकर, कृष्णम राजू, प्रियदर्शी, भाग्यश्री, मुरली शर्मा, कुणाल रॉय कपूर और सत्यन सहित जैसे कई सितारे नजर आने वाले हैं।